Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दशनामी अखाड़ा लौटी बुढ्डा अमरनाथ की पवित्र छड़ी, जवानों ने दी सलामी

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 24 Aug 2021 07:53 AM (IST)

    संवाद सहयोगी पुंछ बाबा बुढ्डा अमरनाथ की पवित्र छड़ी मुबारक को सोमवार को धार्मिक परंपरा व व ...और पढ़ें

    Hero Image
    दशनामी अखाड़ा लौटी बुढ्डा अमरनाथ की पवित्र छड़ी, जवानों ने दी सलामी

    संवाद सहयोगी, पुंछ: बाबा बुढ्डा अमरनाथ की पवित्र छड़ी मुबारक को सोमवार को धार्मिक परंपरा व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच दशनामी अखाड़ा लाया गया। यहां पुलिस के जवानों ने छड़ी को सलामी दी। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने छड़ी का स्वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार सुबह छह बजे बाबा बुढ्डा अमरनाथ मंदिर में पवित्र छड़ी की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पवित्र छड़ी को पुलिस के जवानों ने सलामी दी। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवित्र छड़ी दशनामी अखाड़ा पुंछ के लिए रवाना हुई। साढ़े सात बजे के करीब पवित्र छड़ी दशनामी अखाड़ा पहुंची। यहां भी पुलिस के जवानों ने छड़ी को सलामी दी। यहां पवित्र छड़ी को दशनामी अखाड़ा फिर से स्थापित कर दिया गया।

    पीठाधीश्वर राज गुरु महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी की अगुआई में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम साथ ही बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी की छड़ी यात्रा संपन्न हो गई। इस अवसर पर राजौरी-पुंछ रेंज के डीआइजी विवेक गुप्ता, एसएसपी पुंछ डा. विनोद कुमार विशेष तौर पर छड़ी मुबारक के साथ बुड्ढा अमरनाथ से पुंछ दशनामी अखाड़ा में पहुंचे। वहां पर जिला विकास आयुक्त इंद्रजीत व अन्य अधिकारियों ने छड़ी का स्वागत किया। पिछले दो वर्ष से कोरोना महामारी के कारण बुढ्डा अमरनाथ यात्रा में जिला के अलावा देश भर के अन्य भागों के भक्त भाग नहीं ले सके। छड़ी यात्रा सादगी से निकाली गई और सोमवार को सुबह संपन्न हो गई। इस दौरान लोगों में उत्साह बना रहा। यात्रा के समापन पर स्थानीय प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। श्रद्धालओं को उम्मीद है कि कोरोना महामारी जल्द समाप्त होगी और आने वाले समय में यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी।