Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कठुआ में भूस्खलन से हाहाकार, लगातार क्षतिग्रस्त हो रहे मकाने; पूरे इलाके में हड़कंप

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 02:49 PM (IST)

    बिलावर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन से मकानों को भारी नुकसान हुआ है जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं। लोहाई मल्हार तहसील के बदनोता पंचायत में एक पक्का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन ने नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। डुग्गेनी ब्लॉक की पटोदी पंचायत में 14 मकान जमींदोज हो गए।

    Hero Image
    पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन से मकानों के क्षतिग्रस्त होने का क्रम जारी।

    संवाद सहयोगी, बिलावर। पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन से मकानों के क्षतिग्रस्त होने का क्रम जारी है, क्योंकि क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण आम लोगों के साथ जानवरों के समक्ष भी खाने के लाले पड़ रहे हैं। उपजिला में अधिकांश क्षेत्रों में बारिशों के कारण जमीन खिसकने से सैकड़ों मकानों को नुकसान हुआ है। लोग अपनी जमीन और मकान खोने से सहमे हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे ज्यादा नुकसान कच्चे मकानों को हो रहा है। लोहाई मल्हार तहसील के बदनोता पंचायत में पवन कुमार पुत्र शैलो का पक्का मकान भी भूस्खलन की चपेट में आ गया। पक्के मकान की दीवार टूट जाने से घर को गंभीर नुकसान पहुंचा है। एडीसी विनय खोसला ने बताया कि सभी तहसीलों के तहसीलदारों को बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसानों का आकलन करने और रिलीफ केस बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

    यह स्थिति चिंताजनक है और प्रशासन को तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। भूस्खलन के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को उचित उपाय करने की आवश्यकता है। इस संकट के समय में स्थानीय प्रशासन और सरकार की जिम्मेदारी है कि वे प्रभावित लोगों की सहायता करें और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

    उधर, डुग्गेनी ब्लाक की पटोदी पंचायत में पिछले दिनों हुए भूस्खलन के चपेट में आने से 14 मकान जमींदोज होकर ध्वस्त हो गए थे। इसके चलते 14 परिवार बेघर होकर प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों में या फिर सगे संबंधियों के घरों में शरण लेने को मजूर हुए। ऐसे में दूसरी पंचायत के लोग भूस्खलन प्रभावित परिवारों की मदद कर रहे हैं।

    डुग्गेनी ब्लाक की भूस्खलन प्रभावित पटोदी पंचायत के परिवारों की मदद के लिए धनु परोल पंचायत के लोगों ने मदद के हाथ बढ़ते हुए सभी प्रभावित परिवारों को खाने-पीने की खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान भेंट किया। सामाजिक कार्यकर्ता सुनित ठाकुर, ताराचंद, जीत सिंह, चुन्नीलाल आदि ने भूस्खलन प्रभावित पटोदी पंचायत के परिवारों को आटा, दाल, चावल और अन्य खाद्य सामग्री भेंट की।

    उन्होंने कहा कि आपदा के इस घड़ी में एक पड़ोसी ही दूसरे के दुख दर्द का सहारा होता है, इसलिए उन्होंने अपनी पंचायत के साथ लगती भूस्खलन प्रभावित पटोदी पंचायत के सभी परिवारों को राहत सामग्री दी और जरूरत पड़ने पर सभी प्रभावितों को और भी जरूरी सामान की मदद की जाएगी।