Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu News: स्मार्ट मीटर और टोल लगाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, बोले- 'नो रोड-नो टोल'

    By Jaimbal choudharyEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 04:17 PM (IST)

    जम्मू के मीरा साहब में युवा कांग्रेस की ओर से सरोर टोल प्लाजा बंद करने और स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया बंद करने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस प्रधान विश्नाह खुशवंत सिंह ने कहा नो रोड नो टोल की मांग को लेकर आज जम्मू कश्मीर की जनता सड़कों पर है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    Hero Image
    जम्मू में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

    मीरा साहब, जागरण संवाददाता: युवा कांग्रेस की ओर से सरोर टोल प्लाजा बंद करने और स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया बंद करने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस प्रधान विश्नाह खुशवंत सिंह ने कहा नो रोड नो टोल की मांग को लेकर आज जम्मू कश्मीर की जनता सड़कों पर है। मगर जम्मू कश्मीर सरकार के मुख्य प्रशासक लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा के कानों पर जूं तक नही रेंग रही और सरोवर टोल प्लाजा को बंद नहीं किया जा रहा। इसके अलावा जो स्मार्ट मीटर लगाएं जा रहे हैं उसे प्रक्रिया को भी बंद किया जाए अन्यथा युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिंह ने कहा चंद्रयान 3 चांद पर पहुंच गया लेकिन हमारे जम्मू कश्मीर के सांसद की चिट्ठी अभी तक दिल्ली से जम्मू नहीं पहुंची टोल प्लाजा को हटाने के लिए इसलिए भाजपा के जो सांसद हैं उनके खिलाफ भी जम्मू के लोगों में आक्रोश है। आज जनता में भाजपा के नेताओं का चेहरा बेनकाब हो गया है और लोगों को केवल कांग्रेस पार्टी में ही अब एक उम्मीद की किरण नजर आ रही है।

    टोल प्लाजा और स्मार्ट मीटर बंद किया जाए

    खुशवंत सिंह ने कहा जनता हित के लिए चाहे कोई भी संगठन हो उसके लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी है और खड़ी रहेगी। इस मौके पर कांग्रेस नेता चरणजीत भगत ने कहा कि जल्द से जल्द टोल प्लाजा और स्मार्ट मीटर लगने की जो मुहिम सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसे जल्द से जल्द बंद किया जाए।

    विधानसभा बिस्नाह और आरएस पुरा में इतने गरीब लोग हैं। जिनके घर का खर्चा चलाना भी मुश्किल है वह बिजली के बिल कहां से देंगे। हम यह मांग करते हैं टोल प्लाजा और स्मार्ट मीटर को बंद किया जाए। इस मौके पर युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग स्थानीय लोग मौजूद रहे।