Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu News: वुशु सिस्टर्स अनसा चिश्ती और आयरा चिश्ती ने रूस में जीते स्वर्ण, इससे पहले भी जीत चुकी पदक

    By rohit jandiyal Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 04 Mar 2024 02:17 PM (IST)

    28 फरवरी से पांच मार्च तक मॉस्को में चल रही रूसी मास्को स्टार्स वुशु इंटरनेशनल चैंपियनशिप में वुशु सिस्टर्स अनसा चिश्ती और आयरा चिश्ती ने स्वर्ण पदक जीता है। आयरा का यह तीसरा अंतरराष्ट्रीय पदक है। इससे पहले उन्होंने जॉर्जिया में स्वर्ण और इंडोनेशिया में विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। दोनों खिलाड़ी ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कई पदक अपनी झोली में डाली हैं।

    Hero Image
    Wushu sisters: वुशु सिस्टर्स अनसा चिश्ती और आयरा चिश्ती ने जीते रूस में स्वर्ण।

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। वुशु सिस्टर्स अनसा चिश्ती और आयरा चिश्ती ने 28 फरवरी से पांच मार्च 2024 तक मॉस्को में चल रही रूसी मॉस्को स्टार्स वुशु इंटरनेशनल चैंपियनशिप (Wushu International Championship) में स्वर्ण पदक जीतकर भारत विशेष रूप से जम्मू कश्मीर का नाम रोशन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आयरा के लिए यह तीसरा अंतरराष्ट्रीय पदक

    दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग 52 और 56 में असाधारण प्रदर्शन किया। उन्होंने फाइनल में अपने रूसी प्रतिद्वंद्वियों को हराया और अपने प्रशंसकों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर की पूरी खेल बिरादरी को गौरवान्वित किया। आयरा के लिए यह तीसरा अंतरराष्ट्रीय पदक है।

    इंडोनेशिया में विश्व चैंपियनशिप में जीता था कांस्य पदक

    इससे पहले उन्होंने जार्जिया में स्वर्ण और इंडोनेशिया में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। अब यह उनके लिए अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में लगातार तीसरा पदक है और पिछले साल उन्हें राज्य पुरस्कार के लिए भी चुना गया था। आयरा पहली वुशु महिला एथलीट हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया था।

    यह भी पढ़ें: Rajouri News: पहाड़ी-गुज्जर बक्करवाल तय करेंगे लोकसभा चुनाव की दशा और दिशा, एनसी-कांग्रेस-पीडीपी का गढ़; भाजपा की सेंधमारी

    दोनों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते हैं कई पदक 

    इसी तरह अनसा ने अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में दूसरा पदक जीता। इससे पहले उन्होंने जार्जिया इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप (Georgia International Wushu Championship) में सिल्वर जीता था। आज के पदक के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। दोनों खिलाड़ी अपने भार वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियन हैं। उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कई पदक जीते हैं।

    यह भी पढ़ें: Jammu News: पोलियो की खुराक लेने में जम्मू से कश्मीर आगे, इतने फीसदी बच्चों ने पी 'दो बूंद जिंदगी की'