जम्मू-कश्मीर में अचानक क्यों बढ़ गई गर्मी? लगातार हाई हो रहा पारा; आज बर्फबारी की संभावना
Jammu Kashmir Weather जम्मू-कश्मीर में अचानक गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हैं। मंगलवार को इस सर्दी का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 4.2 अंक अधिक है। हालांकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार देर शाम से 20 फरवरी तक उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी एवं निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है।

जागरण संवाददाता, जम्मू। Jammu Kashmir Weather Today: वर्षा के इंतजार में हर दिन बढ़ता तापमान चिंता बढ़ा रहा है। मंगलवार इस वर्ष इस सर्दी में सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 4.2 अंक अधिक है। हालांकि, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
श्रीनगर में मिली राहत
जम्मू (Jammu Kashmir Weather) ही नहीं, कश्मीर और जम्मू संभाग के दूसरे सभी जिलों में भी तापमान सामान्य स्तर से चार से सात डिग्री ऊपर चल रहा है। बढ़ती गर्मी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच बढ़ते अंतर में मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी जरूर राहत भरी है।
यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट
बुधवार देर शाम से 20 फरवरी तक उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी एवं निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है। मुख्यता चिनाब घाटी और दक्षिण कश्मीर के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में छह से 10 इंच तक बर्फ पड़ सकती है। मध्य कश्मीर में चार से आठ इंच तक बर्फबारी की संभावना है। 21 से 23 फरवरी तक बादल छाए रहेंगे।
कहां कितना रहा तापमान?
बनिहाल का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिमाचल में भी आज हिमपात की संभावना
वहीं, हिमाचल की बात करें तो यहां आज रात से शुक्रवार तक वर्षा व हिमपात होगा। वीरवार को कुफरी, नारकंडा, मनाली, सोलंगवैली, डलहौजी, सिस्सू और आसपास के क्षेत्रों सहित अधिकांश पर्यटन स्थलों पर वर्षा व हल्के हिमपात का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा व हिमपात के अलावा चंबा, कांग
, कुल्लू और मंडी जिलों में भारी वर्षा व हिमपात हो सकता है। तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लंबे समय से चले आ रहे सूखे से राहत मिलने की उम्मीद है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।