Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने दिया खुश कर देने वाला अपडेट

    Updated: Tue, 18 Feb 2025 07:33 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। लोगों को ठंड से पूरी तरह से राहत मिलने वाली है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ लोगों को गर्म कपड़े से निजात मिलेगी। वहीं किसानों की खेती के लिए भी अच्छा मौसम होने वाला है। हलांकि बच्चों को अभी भी सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि अचानक से तापमान में बढ़ोतरी स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।

    Hero Image
    बिहार में मौसम का हाल (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार में अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदलेगा। लोगों को ठंड से पूरी तरह से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तापमान में वृद्धि से ठंड का प्रभाव कम रहेगा

    तापमान में वृद्धि होने से ठंड का प्रभाव कम होगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिम भारत के पर्वतीय इलाकों पर पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है।

    19 फरवरी को मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के आसार

    इसके प्रभाव से पश्चिम राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण 19-20 फरवरी के आसपास पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है।

    इसके कारण तराई वाले इलाकों में सर्द हवा का प्रभाव बना रहेगा जबकि राजधानी समेत दक्षिणी भागों का मौसम आमतौर पर शुष्क बने रहने की संभावना है।

    पटना के न्यूनतम तापमान में उछाल

    सोमवार को पटना समेत सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि के साथ 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 10.5 डिग्री सेल्सियस सहरसा (अगवानपुर) में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

    पटना का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 28.5 डिग्री सेल्सियस व 30.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि फरवरी में तापमान में अपने सामान्य से ऊपर बने रहने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ की मजबूत स्थिति प्रदेश पर नहीं होने व वर्षा में कमी आने के कारण तापमान बढ़ने से मौसम शुष्क बना रहेगा।

    मौसम में हो रहे बदलाव को देखते खेती-किसानी करने वाले किसान भाईयों को गेहूं की फसलों का पटवन करने की सलाह दी गई है। यह समय पटवन के लिए सही होगा।

    मौसम बदलने पर क्या करें?

    • मौसम बदलने पर तापमान में बदलाव आता है। इसलिए, अपने कपड़ों का चयन तापमान के अनुसार करें।
    • मौसम बदलने पर शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए, पर्याप्त पानी पीना जरूरी है।
    • मौसम बदलने पर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, अपने हाथों को नियमित रूप से धोएं और स्वच्छता बनाए रखें।
    • मौसम बदलने पर अलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए, अपने डॉक्टर से परामर्श लें और अलर्जी से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाएं।
    • मौसम बदलने पर बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेना जरूरी है। इससे आप अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं।
    • मौसम बदलने पर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से परामर्श लें।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में ठंड के बाद अब बारिश का अलर्ट, लगातार 3 दिनों तक बरसेंगे बादल

    Delhi Weather: दिल्ली में चढ़ा पारा, सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन; बारिश को लेकर क्या है IMD का अपडेट