Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में जारी है शीतलहर का प्रकोप, फिलहाल बारिश के आसार नहीं, इस दिन हल्की बर्फबारी का आसार

    Updated: Mon, 16 Dec 2024 07:28 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने 22 दिसंबर को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। 21 दिसंबर से चिल्लई कलां शुरू हो रहा है। इस दौरान ठंड के और बढ़ने के आसार हैं।

    Hero Image
    जम्मू-कश्मीर में ठंड दिखाने लगी अपना रंग (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, जम्मू। शुष्क ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है।तापमान गिरता जा रहा है। पहले तो जम्मू में दिन में धूप खिली रहती थी जिसके चलते ठंड का अहसास कुछ कम ही होता था लेकिन रविवार को सूर्य और बादलों के बीच दिन भर लुका-छिप्पी चलती रही। जिसके चलते दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ठंड अपना सही रंग दिखाने लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    22 दिसंबर को इन इलाकों में हल्की बर्फबारी

    मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 22 दिसंबर को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान है। 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। 17 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।

    18 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। 19-20 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। 21-22 को बादल छाए रहेंगे। 22 दिसंबर की सुबह उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

    पूरे कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे

    पूरे कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रह है। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया। गुलमर्ग में माइनस 3.8 और पहलगाम में माइनस 4.8 तापमान दर्ज किया गया। जम्मू शहर में 6.6, कटरा में 8.4, बटोत में 6.0, बनिहाल में 1.8 और भद्रवाह में 3.9 तापमान दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें- पहाड़ों के बाद अब मैदान में भी ठंड का प्रकोप, शिमला से ज्यादा ठंड देश की राजधानी; कई राज्यों में आज शीतलहर का अलर्ट

    21 दिसंबर से शुरू हो रहा है चिल्लई कलां

    कड़ाके की ठंड के कारण सड़कों पर कम लोग और वाहन नजर आ रहे हैं। रविवार की छुट्टी के बावजूद बाजारों में रौनक बहुत कम रही। 21 दिसंबर से चिल्लई कलां शुरू हो रहा है। वहीं जम्मू में सब सर्द माना जाने वाला लोहड़ी का महीना शुरू हो गया है।

    ठंड के 40 दिनों की लंबी अवधि को चिल्लई कलां कहा जाता है। जो 21 दिसंबर से शुरू होगा और 30 जनवरी को समाप्त होगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर बहुत कम रह जाता है। चिल्लई कलां के दौरान अधिकांश जल निकाय भी आंशिक रूप से जम जाते हैं। झीलों, नदियों और झरनों से ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों में ठंड को बढ़ाने का काम करती हैं।

    सर्दियों में भी कम नहीं हो रही बिजली कटौती

    सर्दियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन बिजली कटौती कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोग परेशान हैं। कोई सुन नहीं रहा। घंटों बिजली गुल हो रही है। रविवार की छुट्टी का मजा भी बिजली कटौती ने किरकिरा कर दिया। रविवार को शहर के अधिकतर क्षेत्रों में 4 से 6 घंटों की बिजली कटौती की गई। 

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ी ठंड, कई इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति; जानें इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

    comedy show banner