Viksit Bharat Sankalp Yatra: जम्मू कश्मीर में 2516 ग्राम पंचायतों में 10 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा
Viksit Bharat Sankalp Yatra मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने अधिकारियों से कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का जज्बा बनाए रखें और लोगों का उत्साह कम न होने दें। विभिन्न गतिविधियां करके यात्रा को जीवंत बनाएं। मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिश्नर और केंद्र की तरफ से नियुक्त जिला प्रभारियों के साथ बैठक कर विकसित भारत संकल्प यात्रा में लोगों की भागीदारी पर चर्चा की।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। मुख्य सचिव अटल डुल्लू (,Chief Secretary Atal Dulloo) ने अधिकारियों से कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का जज्बा बनाए रखें और लोगों का उत्साह कम न होने दें। विभिन्न गतिविधियां करके यात्रा को जीवंत बनाएं।
सभी संबंधित अधिकारियों को समाज के संवेदनशील वर्ग तक पहुंचाया जाए। उन्होंने राष्ट्रव्यापी अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा की जम्मू कश्मीर में लोगों की भागीदारी व प्रगति की समीक्षा की।
2516 पंचायतों में 10 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा
मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिश्नर और केंद्र की तरफ से नियुक्त जिला प्रभारियों के साथ बैठक कर विकसित भारत संकल्प यात्रा में लोगों की भागीदारी पर चर्चा की। मुख्य सचिव को बताया गया कि अब तक जम्मू कश्मीर में 2516 पंचायतों में 10 लाख से अधिक लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग ले चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir: कश्मीर की महिला शक्ति पर PM मोदी को भरोसा, शेखपोरा की नाजिया से बोले- 'आपका उत्साह मेरे लिए ताकत'
सभी पंचायतों को कवर किया जाए-मुख्य सचिव
मुख्य सचिव ने डिवीजनल व जिला स्तर के प्रशासन की विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने पर मुबारकबाद दी। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी पंचायतों को कवर किया जाए ड्रोन को प्रदर्शित किया जाए। हर गांव में गतिविधि हो और पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
यात्रा के दौरान सफल कहानियों का हो प्रचार-प्रसार-कपड़ा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव
समाज के सभी वर्गों विशेषकर स्कूली बच्चों, महिलाओं व वृद्धों की दिलचस्पी वाली गतिविधियां यात्रा में शामिल होनी चाहिए। कपड़ा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और यात्रा के जम्मू कश्मीर के प्रभारी रोहित कंसल ने जम्मू कश्मीर में विकसित भारत संकल्प यात्रा की गतिविधियों पर संतोष जताया। यात्रा के दौरान सफल कहानियों का प्रचार-प्रसार किया जाए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।