Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'श्रद्धालुओं का हाल जानना है...', वैष्णो देवी रोपवे परियोजना पर हंगामा; कांग्रेस नेताओं को नहीं मिली कटड़ा में एंट्री

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 08:05 PM (IST)

    जम्मू से कटड़ा जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने बन टोल प्लाजा पर रोक दिया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि वह हड़ताल के कारण श्रद्धालुओं को आ रही समस्याओं को जानने के लिए जा रहे थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से कटड़ा या उधमपुर तक भेजने का अनुरोध किया।

    Hero Image
    रोपवे के खिलाफ आंदोलन के बीच जम्मू से कटड़ा जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने लौटाया।

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। रोपवे के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच जम्मू से कटड़ा जा रहे कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने बन टोल प्लाजा में ही रोक लिया।

    कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से कटड़ा या उधमपुर तक भेजने का अनुरोध किया। उनका कहना था कि वह हड़ताल के कारण श्रद्धालुओं को आ रही समस्याओं को जानने के लिए जा रहे हैं। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोका 

    कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश प्रधान रमन भल्ला, पूर्व मंत्री योगेश साहनी, वेद महाजन, जम्मू शहरी जिला प्रधान मनमोहन सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनिरुद साहनी, अजय लखोत्रा, अतुल शर्मा, पवन शर्मा सहित अन्य कटड़ा के लिए जा रहे थे।

    लेकिन पहले से ही बन टोल प्लाजा में मौजूद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को आगे नहीं जाने दिया। रमन भल्ला ने कि उन्हें यहां पर क्यों रोका गया है, इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को भी नहीं है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि आप लोगों की परेशानियां सुनने भी नहीं जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी कटड़ा में काम-धाम छोड़कर सड़कों पर सैकड़ों लोग, रोपवे प्रोजेक्ट से क्यों मचा बवाल; यहां पढ़ें सब कुछ

    उन्होंने कहा कि कटड़ा में जिस प्रकार से रोपवे को लेकर बंद है, उसका हल करने के लिए प्रशासन को चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित अन्य हितधारकों को विश्वास में लेकर बातचीत करनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने लाठीचार्ज करके इस रास्ते को बंद कर दिया।

    लाठीचार्च की कांग्रेस ने की निंदा

    उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लाठीचार्ज किया गया, कांग्रेस उसकी कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि वह अन्य नेताओं के साथ कटड़ा में इसीलिए जा रहे थे ताकि वहां पर जो-जो यात्री आ रहे हैं, उनकी सुविधा के लिए श्राइन बोर्ड ने क्या प्रबंध किए हैं, उसे देखते।

    घोड़े वाले, पालकी वाले सभी ने हड़ताल की है। श्राइन बोर्ड को लोगों की सुविधा के लिए प्रबंध करने चाहिए थे, लेकिन प्रशासन के पास इसका कोई जवाब नहीं। पुलिस प्रशासन ने उन्हें कटड़ा में जाने से रोक लिया।

    टोल प्लाजा से वापस जम्मू लौट गए कांग्रेस नेता 

    कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी हमदर्दी लोगों के साथ है। कांग्रेस चाहती है कि सभी की सहमति से समस्या का समाधान हो और कानून और व्यवस्था की कोई परेशानी न हो। इसके लिए सभी को प्रयास करने चाहिए।

    श्राइन बोर्ड को यह बताना चाहिए कि जो लोग रोपवे से प्रभावित होंगे, उनके पुनर्वास के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे। कटड़ा के होटल वालों, दुकानदरों के लिए क्या सुविधा बोर्ड ला रहा है। करीब एक घंटा तक बन टोल में रूकने के बाद कांग्रेस नेता वापस जम्मू लौट आए।

    यह भी पढ़ें- एक तरफ हड़ताल, दूसरी ओर त्रिकुटा पर्वत पर धधक रही आग... वैष्णो देवी की यात्रा करना इस दौरान कितना सही?

    comedy show banner