Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमरनाथ यात्रा मार्ग पर यूपी से आए श्रद्धालु की मौत, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी हुआ घायल

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 06:04 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश से अमरनाथ यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की शेषनाग बेस कैंप में बेहोश होकर गिरने से मौत हो गई। लखमीपुर खीरी के दिलीप श्रीवास्तव को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह 3 जुलाई से शुरू हुई ,AmarnathYatra2025 में किसी श्रद्धालु की पहली मौत है। अनंतनाग में ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल शब्बीर अहमद दुर्घटनावश गोली लगने से घायल हो गए।

    Hero Image
    बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी की पर्वि गुफा की ओर बढ़ते श्रद्धालु।

    डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। बाबा अमरनाथ की वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु की शेषनाग बेस कैंप में बेहोश होकर गिरने से मौत हो गई। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यात्रा करते हुए अचानक बेहोश हुए उत्तर प्रदेश के लखमीपुर खीरी निवासी दिलीप श्रीवास्तव को तुरंत शेषनाग बेस कैंप अस्पताल ले जाया गया परंतु डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    3 जुलाई से आरंभ हुई बाबा बर्फानी की इस वार्षिक यात्रा में यह किसी श्रद्धालु की पहली मौत की घटना है। मौत के कारणों की फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसी बीच दूसरी घटना जिला अनंतनाग की है, जहां अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शब्बीर अहमद की सर्विस राइफल से शुक्रवार को दुर्घटनावश गोली चल गई, जिसमें वह घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

    आपको बता दें कि इस साल की अमरनाथ यात्रा कई नई सुविधाओं के साथ शुरू हुई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के साथ-साथ सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की गई है। यह पहली बार है जब जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने वार्षिक यात्रा के दौरान अधिक उन्नत उच्च-ऊंचाई वाली स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए बालटाल और पंजतरणी के बेस अस्पतालों में टेलीमेडिसिन सुविधाएं स्थापित की हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, कश्मीर (डीएचएसके) के बीच रणनीतिक सहयोग का हिस्सा है।

    श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वह स्वास्थ्य से संबंधित छोटी से छाेटी समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। अगर तबीयत खराब है तो यात्रा न करें। बोर्ड का पूरा प्रयास है कि यात्रा में आने वाले किसी भी श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी न हो। इसके लिए यात्रा के दोनों मार्गों पर घोड़ा एम्बुलेंस भी तैनात की गई हैं। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु की मौत की वजह हृदयघात है।

    स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, कश्मीर (डीएचएसके) ने जानकारी दी कि छह बेस अस्पतालों सहित 50 से अधिक चिकित्सा स्टेशन दोनों यात्रा मार्गों पर स्थापित किए हैं। बालटाल और पहलगाम मार्गों पर तीन शिफ्टों में विशेषज्ञ डॉक्टरों और चिकित्सा अधिकारियों सहित 1400 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 172 विशेषज्ञ डॉक्टरों में हृदय रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सामान्य सर्जन और एनेस्थेटिस्ट शामिल हैं। लगभग 1000 पैरामेडिकल स्टाफ ड्यूटी पर है।