विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu: बारामूला में आतंकी साजिश हुई नाकाम, राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिला विस्फोटक; यातायात की आवाजाही पर लगाई रोक

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Mon, 11 Sep 2023 09:08 AM (IST)

Jammu News बारामूला में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम की गई है। श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंजीवेरा पट्टन में एक ...और पढ़ें

बारामूला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईईडी बरामद
बारामूला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईईडी बरामद

जम्मू, एएनआई: श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंजीवेरा पट्टन में एक संदिग्ध वस्तु, संभावित आईईडी का पता चलने के बाद सुरक्षा बलों ने सख्ती कर दी और बारामूला में यातायात की आवाजाही रोक दी गई। सुरक्षा बलों ने आईईडी का पता चलने पर निष्क्रिय कर दिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और बीडीएस मौके पर मौजूद हैं। 

जम्मू-कश्मीर के पट्टन इलाके सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक आईईडी जैसी वस्तु का पता लगाया, जिसके बाद श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एक बैग में रखा संदिग्ध आईईडी बलों को तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंजीवीरा में मिला।

उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर राजमार्ग पर यातायात निलंबित कर दिया गया था, संदिग्ध आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए एक बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया था।

यह भी पढ़े:- पहले जम्मू श्रीनगर NH पर बरामद हुआ IED...अब सतवारी के चट्ठा में घर में हुआ संदिग्ध विस्फोट, एक व्यक्ति घायल

बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध वस्तु को किया नष्ट

अधिकारियों ने कहा कि बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध वस्तु को पास के खेतों में हटा दिया और बिना किसी नुकसान के नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से इसे नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़े: IED मिलने के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आर्मी अलर्ट, सैन्य शिविरों में सुरक्षा पुख्ता; NIA भी ग्राउंड जीरो पर