विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले जम्मू श्रीनगर NH पर बरामद हुआ IED...अब सतवारी के चट्ठा में घर में हुआ संदिग्ध विस्फोट, एक व्यक्ति घायल

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Wed, 23 Aug 2023 01:05 PM (GMT+05:30)

जम्मू के नगरोटा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आइइडी (IED) मिलने के बाद अब सतवारी के चट्ठा इलाके में एक ...और पढ़ें

सतवारी के चट्ठा में घर में हुआ IED विस्फोट
सतवारी के चट्ठा में घर में हुआ IED विस्फोट

जम्मू, जागरण संवाददाता। जम्मू के नगरोटा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग (Jammu Srinagar National Highway) पर आइइडी (IED) मिलने के बाद अब सतवारी (Satwari) के चट्ठा ( Chatha) इलाके में एक संदिग्ध धमाका ( IED blast) हुआ है। यह धमाका चट्ठा में एक घर में हुआ है जिसमें एक व्यक्ति रघुवीर सिंह घायल हो गया। वहीं, इस धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया जबकि, धमाके की आवाज सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विस्फोट से एक व्यक्ति घायल

यह धमाका कैसा था, इसकी जांच कर रही। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह एक कम घनत्व वाला धमाका था जिसमें ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन, एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह धमाका मंगलवार शाम को हुआ और उसके बाद पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।

जानवरों के अवैध शिकार के लिए घर में रखा गया था विस्फोटक

एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने धमाके की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह विस्फोट जानवरों के अवैध शिकार के लिए तैयार कर घर में रखा गया था जो अचानक फट गया। उन्होंने बताया कि इस तरह का विस्फोटक अपने पास रखना भी अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में बरामद हुआ था IED

जो व्यक्ति इस धमाके में घायल हुआ है वह मकान मालिक का भाई था जो पास ही दूसरे घर में रहता था। इस धमाके में घर को भी कुछ नुकसान पहुंचा है, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। इससे पूर्व सोमवार देर रात को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग नगरोटा में एक आइइडी मिली थी जिसे आतंकियों ने श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओें को निशाना बनाने के लिए लगाया था।

आतंकी वारदात नहीं आई सामने

समय रहते सुरक्षाबलों ने आइइडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय बना दिया था, लेकिन इसके बाद सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए थे। उधर इस धमाके के बाद पुलिस के साथ सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन अभी तक इस मामले में आतंकी वारदात सामने नहीं आई है।