Jammu Kashmir Weather Today: कश्मीर में शून्य से नीचे लुढ़का तापमान, शीतलहर का जम्मू में पड़ रहा असर; जानिए कब मिलेगी राहत
बीते कुछ दिनों से कश्मीर में तापमान लगातार शून्य से नीचे रहने के कारण शीतलहर का प्रभाव अब जम्मू में भी दिखने को मिल रहा है। जम्मू में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग तीन डिग्री नीचे रहा। वहीं पहलगाम में न्यूनतम तापमान और नीचे गिरा। यहां पारा शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि 16 दिसंबर तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

जागरण संवाददाता, जम्मू। बीते कुछ दिनों से कश्मीर में तापमान लगातार शून्य से नीचे रहने और शीतलहर के प्रकोप का असर अब जम्मू में भी पड़ने लगा है। रविवार दोपहर बाद आसमान पर हल्के बादल जाने के बाद जम्मू में भी तापमान तेजी से गिरा। शाम के समय ठंडी हवा से सर्दी काफी बढ़ गई। जम्मू में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग तीन डिग्री नीचे रहा।
हालांकि दिन में तेज धूप रही, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूरी कश्मीर घाटी में तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे रहने के बावजूद कश्मीर शीतलहर की चपेट में है।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री नीचे रहा, जो एक दिन पहले से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: Article 370 Case: गुपकार दलों को उम्मीद, उनके हक में आएगा फैसला; भाजपा ने फैसले का सम्मान करने की दी नसीहत
पहलगाम में न्यूनतम तापमान और गिरा नीचे
वहीं पहलगाम में न्यूनतम तापमान और नीचे गिरा। यहां पारा शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे रहा। शुक्रवार रात भी यहां का तापमान इतना ही था।
इसके अलावा काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.0 डिग्री नीचे, कोकेरनाग शून्य से 2.0 डिग्री और कुपवाड़ा में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू में अधिकतम तामान सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे
जो शनिवार को 22.1 डिग्री था। जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि 16 दिसंबर तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन बर्फबारी या वर्षा की कोई उम्मीद नहीं है।
इससे तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को दोपहर बाद आसमान पर बादल जाने से जम्मू में शाम काफी सर्द हो गई। कश्मीर के शीतलहर का जम्मू में भी स्पष्ट असर महसूस किया जाने लगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।