Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Katra News: चेहरे की मुद्रा की निगरानी के आविष्कार के लिए SMVDU को मिला पहला पेटेंट, कुलपति ने दी बधाई

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 08:00 PM (IST)

    कम्प्यूटर या लैपटाप पर बैठते हुए डिवाइस उपयोगकर्ता के फेस पोस्चर पर नजर रखता है। इसके अविष्कारक एसएमवीडीयू के कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डा. मनोज कुमार गुप्ता हैं। इसके लिए उन्होंने पेटेंट करवाया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने पेटेंट के आविष्कारकों को बधाई दी। ये डिवाइस उपयोगकर्ता के चेहरे की मुद्रा की निगरानी के लिए तकनीकों का खुलासा करता है।

    Hero Image
    चेहरे की मुद्रा की निगरानी के आविष्कार के लिए SMVDU को मिला पहला पेटेंट।

    संवाद सहयोगी, कटरा। केंद्र सरकार के भारतीय पेटेंट कार्यालय के पेटेंट नियंत्रक की ओर से 20 साल के लिए चेहरे की मुद्रा की निगरानी के लिए तरीके व प्रणाली नामक एक आविष्कार को पेटेंट दिया गया है। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) को पेटेंट मिलने पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने पेटेंट के अविष्कारकों को बधाई दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पेटेंट के आविष्कारक डॉ. अभिषेक गुप्ता (एसएमवीडीयू के पूर्व संकाय सदस्य, वर्तमान में सीएसआइआर-केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन चंडीगढ़ में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत) और एसएमवीडीयू के कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डा. मनोज कुमार गुप्ता हैं। यह पहला पेटेंट है जो एक आवेदक के रूप में एसएमवीडीयू को प्रदान किया गया है।

    ये भी पढ़ें: Srinagar News: बारामूला पुलिस ने दो आतंकियों पर लगाया पीएसए, पहले भी कई संगीन वारदातों में रह चुके लिप्त

    फेस पोस्चर पर डिवाइस रखता निगरानी

    इस पोर्टेबल कंप्यूटर डिवाइस उपयोगकर्ता के चेहरे की मुद्रा की निगरानी के लिए तकनीकों का खुलासा करता है। गलत तरीके से बैठने या चेहरे की मुद्रा के साथ लंबे समय तक कंप्यूटर व लैपटाप का उपयोग करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यह आविष्कार ऐसी घटनाओं और रिपोर्टों की सही स्थिति की निगरानी करने में मदद करता है। यह विश्वविद्यालय की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है और विश्वविद्यालय की बौद्धिक संपदा के विकास में योगदान देती है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने पेटेंट के आविष्कारकों को बधाई दी।

    ये भी पढ़ें: Vaishno Devi: जनवरी में अब तक छह लाख श्रद्धालु पहुंचे माता वैष्णो के दरबार, भीड़ बढ़ने के कारण बंद हुए प्राचीन गुफा के द्वार