Vaishno Devi: जनवरी में अब तक छह लाख श्रद्धालु पहुंचे माता वैष्णो के दरबार, भीड़ बढ़ने के कारण बंद हुए प्राचीन गुफा के द्वार
जम्मू के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जनवरी में अब तक छह लाख श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। वहीं भीड़ के बढ़ने पर माता की प्राचीन गुफा के कपाट बंद कर दिए गए। सोमवार को भी करीब दस हजार भक्त माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे।

संवाद सहयोगी, कटरा। ठंड और लगातार चल रही बर्फीली हवाओं के बावजूद मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। वे मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते जा रहे हैं। पल-पल बदल रहे मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं। जारी वर्ष में अब तक छह लाख के करीब श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।
सोमवार को मौसम ने दिनभर अपना रंग बदला। दोपहर तक आसमान पर घने बादलों का जमघट लगा रहा और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। उसके बाद मौसम में सुधार हुआ और धूप खिल गई, लेकिन बर्फीली हवा चलती रही। श्रद्धालु गर्म कपड़े पहन भवन की ओर बढ़ते रहे। वर्तमान में श्रद्धालुओं को रात के साथ दिन के समय भी मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा से होकर दर्शन करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
ये भी पढ़ें: Jammu: पैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन ने Gautam Adani से सहायता मिलने के बाद जताया आभार, कहा- 'ऐसा कभी सोचा न था'
भीड़ बढ़ने के कारण बंद हुए प्राचीन गुफा के द्वार
रविवार को रात 11 बजे से एक बजे तक और सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्राचीन गुफा श्रद्धालुओं के लिए खुली रही। इस बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्राचीन गुफा से होकर मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। इसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाने के कारण प्राचीन गुफा के द्वार बंद कर दिए गए।
बीते रविवार को 15,300 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, सोमवार को शाम 5 बजे तक करीब 10,000 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
ये भी पढ़ें: Srinagar News: बारामूला पुलिस ने दो आतंकियों पर लगाया पीएसए, पहले भी कई संगीन वारदातों में रह चुके लिप्त
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।