Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सत शर्मा बने जम्मू-कश्मीर BJP के प्रदेश अध्यक्ष, रविंदर रैना को मिली ये जिम्मेदारी

    By Agency Edited By: Rajiv Mishra
    Updated: Sun, 03 Nov 2024 10:16 AM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष (Jammu Kashmir BJP President) बनाया है। रविंदर रैना को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के संगठन में बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में 29 सीटें अपने नाम की है।

    Hero Image
    जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष बने सत शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)

    एजेंसी, जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव बीतते ही बीजेपी ने संगठन में नई नियुक्ति शुरू कर दी है।भाजपा ने सत शर्मा (Sat Sharma) को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सत शर्मा को भारतीय जनता पार्टी जम्मू और कश्मीर का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं रविंदर रैना को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले भी इस पद पर रह चुके हैं सत शर्मा

    सत शर्मा पहले भी इस पद पर रह चुके हैं और एक अनुभवी संगठन व्यक्ति हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि रविंदर रैना (जो 2018 से अध्यक्ष थे) का कार्यकाल बहुत पहले खत्म हो गया था, और भाजपा संगठनात्मक चुनावों की तैयारी कर रही है, इसलिए नेतृत्व में बदलाव एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। आने वाले दिनों और हफ्तों में पार्टी को कई राज्यों में नए अध्यक्ष मिलने की संभावना है।

    जानें कौन हैं सत शर्मा

    सत शर्मा इससे पहले भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इससे पहले वह 2014 से 2018 तक जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। सत शर्मा 2014 के विधानसभा चुनाव में जम्मू पश्चिम विधानसभा से चुनाव जीते थे।

    वह तत्तकालीन बीजेपी- पीडीपी सरकार में 40 दिनों के लिए हाउसिंग और डेवलपमेंट विभाग में कैबिनेट मंत्री रहे। सत शर्मा एक सीए भी रह चुके हैं। उनका जन्म जम्मू के डोगरा ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

    यह भी पढ़ें- आतंकी हमलों में तेजी जम्मू- कश्मीर को अस्थिर करने का षड्यंत्र, ISI को रास नहीं आ रहा घाटी में शांति

    आज होगा विधायक दल के नेता का चुनाव

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र से पहले भाजपा आज विधायक दल के नेता का चुनाव करेगी। विधायक दल का नेता जम्मू कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता की अहम जिम्मेदारी भी संभालेगा। विपक्ष के नेता चुनाव श्रीनगर में हाईकमान द्वारा बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षकों केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी व राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग की देखरेख में होने जा रहा है।

    रविंदर रैना को मिली हार की सजा?

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में रविंदर रैना (Ravinder Raina) ने नौशेरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार चौधरी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 7819 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। रविंदर रैना के हार के बाद से ही कयास लग रहे थे कि भाजपा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा सकती है।

    यह भी पढ़ें- J&K News: इस दिन विधायक दल का नेता चुनेगी भाजपा, विधानसभा सत्र में उमर सरकार को घेरने की तैयारी