Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    J&K News: इस दिन विधायक दल का नेता चुनेगी भाजपा, विधानसभा सत्र में उमर सरकार को घेरने की तैयारी

    भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए 3 नवंबर को श्रीनगर में बैठक होगी। देवेंद्र सिंह राणा के निधन से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा सत्र में उनकी कमी खलेगी। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग की देखरेख में भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी देवेंद्र सिंह राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

    By vivek singh Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sat, 02 Nov 2024 07:54 AM (IST)
    Hero Image
    3 नवंबर को विधायक दल का नेता चुनेगी भाजपा (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू कश्मीर में विधायक दल का नेता चुनने के लिए तैयार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन से गहरा आघात हुआ है। श्रीनगर में विधानसभा सत्र शुरू होने से एक दिन पहले पार्टी तीन नवंबर को अपना विधायक दल का नेता चुनने जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पद के लिए विधायक राणा भी प्रबल दावेदारों में से एक थे। एक दमदार वक्ता होने के नाते विधानसभा सत्र में उनका जम्मू के मुद्दों पर उमर सरकार को जोरशोर से घेरना तय था। राणा के निधन से विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 29 से कम होकर 28 हो गई है।

    श्रीनगर में होगा विधायक दल के नेता का चुनाव

    प्रदेश भाजपा के सभी विधायक श्रीनगर में होने जा रहे विधानसभा क्षेत्र में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को श्रीनगर रवाना हो रहे हैं। रविवार को श्रीनगर में होने जा रही भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी विधायक दल का नेता चुनेगी।

    विधायक दल का नेता जम्मू कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता की अहम जिम्मेदारी भी संभालेगा। विपक्ष के नेता चुनाव श्रीनगर में हाईकमान द्वारा बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षकों केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी व राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग की देखरेख में होने जा रहा है।

    रविंद्र रैना ने देवेंद्र सिंह राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया

    विधानसभा के सत्र को लेकर भाजपा की रणनीति भी बननी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना का कहना है कि राणा के निधन से पार्टी ने अपना एक कद्दावर नेता खो दिया है। वह एक प्रभावशाली व्यक्ति थे जिनके क्षति को कभी पूरा नही किया जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा में उनकी कमी को हमेशा महसूस किया जाएगा। वह लोगों को समर्पित नेता जो विधानसभा में लोगों के मसलों को जोरशोर के साथ उठाते थे। उनकी बुलंद आवाज सुनी जाती थी। उनके अचानक चले जाने के साथ भाजपा को एक गहरा आघात लगा है।

    यह भी पढ़ें- उमर सरकार और राजभवन के बीच खींचतान शुरू, LG मनोज सिन्हा बोले- संविधान की शपथ लेने वाले दिखा रहे दोहरा चरित्र

    LG मनोज सिन्हा ने भी जताया दुख

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भाजपा विधायक देवेंदर सिंह राणा के असामयिक निधन पर गहरे दुख का इजहार किया है। उपराज्यपाल ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा है कि देवेन्द्र सिंह राणा के निधन से हमने एक देशभक्त व सम्मानित नेता खो दिया है।

    उपराज्यपाल ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध थे। वह लोगों के मसलों का समाधान करने के लिए हरदम आगे रहते थे। मैं दिवंगत भाजपा विधायक के परिवारजनों व उनके दोस्तों के साथ इस कठिन घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की फिर कायराना हरकत, बडगाम में 2 गैर-कश्मीरियों को मारी गोली