Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    74वीं जयंती पर राजीव गांधी को किया याद

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 20 Aug 2018 07:13 PM (IST)

    -कंप्यूटर के क्षेत्र में राजीव गांधी ने लाई क्रांति -महिलाओं और अनुसूचित जाति, जनजाति को दिया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    74वीं जयंती पर राजीव गांधी को किया याद

    -कंप्यूटर के क्षेत्र में राजीव गांधी ने लाई क्रांति

    -महिलाओं और अनुसूचित जाति, जनजाति को दिया आरक्षण

    राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 74वीं जयंती पर याद किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रधान जीए मीर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मीर ने राजीव को 21वीं सदी का निर्माता करार देते हुए कहा कि आईटी और कंप्यूटर के क्षेत्र में क्रांति लाने में राजीव गांधी का अहम योगदान रहा। उन्होंने देश में पंचायती राज सिस्टम को लागू करते हुए मतदान की आयु सीमा 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष की। उस समय भाजपा राजीव गांधी को कंप्यूटर ब्वॉय कहते हुए मजाक उड़ाया करती है। आज वही भाजपा डिजिटल इंडिया की बात कर रही है। पंचायती राज सिस्टम अपना कर महिलाओं और अनुसूचित जाति जनजाति को आरक्षण दिया गया। पंचायत राज को मजबूत बनाने के लिए राजीव गांधी ने देश में 73वें व 74वें संवैधानिक संशोधन को लागू किया। वहीं, राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते पूर्व मंत्री मुलाराम ने कहा कि उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। रमन भल्ला, आरएस चिब, मुख्य प्रवक्ता र¨वद्र शर्मा समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।