Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान गोलीबारी कर निकाल रहा भड़ास, LoC पर 12वें दिन भी फायरिंग; भारतीय सेना ने उसी की भाषा में दिया जवाब

    पाकिस्तान LoC पर गोलीबारी कर अपनी खीझ मिटा रहा है सीमा पर लगातार 12वें दिन भी फायरिंग जारी रही। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को उसी की भाषा में करारा जवाब दिया है। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा बारामूला पुंछ राजौरी मेंढर नौशेरा सुंदरबनी और अखनूर में गोलीबारी की।

    By Digital Desk Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 06 May 2025 08:27 AM (IST)
    Hero Image
    पाकिस्तानी सेना ने LoC पर 12वें दिन भी फायरिंग (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, जम्मू। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कूटनीतिक कदमों से दबाव में खिसियाया पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर अपनी भड़ास निकाल रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तान ने 12वीं दिन भी सीमा पर फायरिंग की। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय सेना ने जानकारी देते हुए कहा कि 5-6 मई 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार चौकियों से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी उचित तरीके से जवाब दिया।

    24 अप्रैल से लगातार कर रहा गोलीबारी 

    गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमला हुआ था और 24 से ही लगातार रात के अंधेरे में पाकिस्तानी सेना रुक-रुककर गोलीबारी कर रही है।

    सोमवार को 12वीं रात को भी गोलीबारी का सिलसिला जारी रखते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ के जगवार सेक्टर, मेंढ़र, राजौरी, नौशेहरा, सुंदरबनी व अखनूर सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की।

    भारतीय सेना दे रही उचित जवाब

    जम्मू के पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि भारतीय सैनिकों की ओर से पाकिस्तानी गोलीबारी का उचित जवाब दिया जा रहा है। नियंत्रण रेखा पर इस समय भारतीय सेना किसी भी प्रकार की साजिश को विफल बनाने के लिए तैयार बैठी है। भारतीय सैनिकों का मनोबल ऊंचा है। फारमेशन कमांडर सीमांत क्षेत्रों के दौरे पर सेना की ऑपरेशनल तैयारियों को लगातार तेजी दे रहे हैं।

    हैरानी की बात है कि पाकिस्तानी सेना दिन के उजाले में मुंह छिपाए बैठी रहती है। फिलहाल, भारतीय सेना के जवान पाकिस्तानी सेना के इस उकसावे वाले कदमों का करारा जवाब संयमित तरीके से दे रहे हैं।

    ...इसलिए छोटे हथियार इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान

    पाकिस्तानी सैनिकों में भय का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह डरते-डरते छोटे हथियारों से गोलीबारी कर रहा है। पाकिस्तान सेना को इसका अच्छी तरह से अंदाजा है कि अगर उसने भारी हथियारों से गोलीबारी की तो इसका उसे भारी खामियाजा उठाना पड़ेगा।

    मोर्टार के गोले दागने की स्थिति में भारतीय सेना की वापसी कार्रवाई में उसके इलाके में बड़ी तबाही होगी। यही कारण है कि वे छोटे हथियारों से ही गोलियां दाग रहा है।

    यह भी पढ़ें- LoC पर रात में ही पाकिस्तान क्यों करता है गोलीबारी? बॉर्डर के पास रहने वालों ने बताए कारण; क्या है पड़ोसी मुल्क का अगला कदम