विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नागपुर की महिला कारगिल से गायब, बेटे के साथ लद्दाख आई थी घूमने; पहले भी पाकिस्तान में घुसने की कर चुकी है कोशिश

Published: Sun, 18 May 2025 10:22 AM (IST)

कारगिल (Nagpur Woman Missing) में नियंत्रण रेखा के पास हंडरबन गांव से नागपुर की एक 36 वर्षीय महिला सुनीता पांच ...और पढ़ें

लद्दाख घूमने आई नागपुर की महिला कारगिल से गायब। सांकेतिक तस्वीर
लद्दाख घूमने आई नागपुर की महिला कारगिल से गायब। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. एलओसी के पास महिला लापता
  2. पुलिस और सेना की तलाश जारी
  3. मार्च महीने में पाकिस्तान जाने की कर चुकी है कोशिश

राज्य ब्यूरो, जम्मू। कारगिल (Nagpur Woman Missing near LoC) में नियंत्रण रेखा से सटे गांव से नागपुर की एक महिला पांच दिन से लापता है। पुलिस व सेना महिला की तलाश में जुटी है। वह अपने बेटे के साथ लद्दाख घूमने आई थी।

वहीं, सुरक्षा एजेंसियां भी महिला का कोई सुराग न मिलने पर सकते में हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को उस समय पता चला जब होटल कर्मियों ने सूचित किया कि सुनीता (36) नाम की पर्यटक महिला हंडरबन गांव से नहीं लौटी है। वह गांव कारगिल शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर है।

9 मई को कारगिल पहुंची थी महिला

लापता होने से पहले महिला ने अपने 15 वर्षीय बेटे को होटल में छोड़ दिया था। महिला नौ मई को कारगिल पहुंची थी। 14 मई को बेटे के बिना वह एलओसी के पास कारगिल के हंडरबन गांव गई थी। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है और विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के लापता होने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और जल्द महिला का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

मार्च में की थी पाकिस्तान में घुसने की कोशिश

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके पास इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि महिला ने गुलाम जम्मू-कश्मीर में प्रवेश किया है या नहीं। नागपुर में उसके परिवार को सूचित कर दिया है। उसका बेटा बाल कल्याण समिति की देखरेख में है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मार्च में महिला ने अमृतसर सीमा के पास पाकिस्तान में घुसने की कोशिश की थी, जिसे बीएसएफ ने रोक दिया था। सूत्रों के अनुसार नागपुर से निकलते समय उसने अपने परिवार को कोई जानकारी नहीं दी थी।

यह भी पढ़ें- ज्योति मल्होत्रा कैसे बनी पाकिस्तानी जासूस? असली मास्टरमाइंड है दानिश, भारत दे चुका है देश छोड़ने का आदेश