'1949 में नेहरू और 2023 में मनोज सिन्हा', महबूबा मुफ्ती ने दो तस्वीरें शेयर कर मौजूदा हालात पर कसा तंज
पीपुल्स डेमोक्रटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मनोज सिन्हा पर निशाना साधा है। उन्होंने पंडित नेहरू की 1949 की फोटो और मनोज सिन्हा की आज की फोट ...और पढ़ें

श्रीनगर, पीटीआई। पीपुल्स डेमोक्रटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मनोज सिन्हा पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश के मौजूदा हालात पर पंडित नेहरू की तस्वीर को शेयर करते हुए तंज कसा है। उन्होंने जो दो तस्वीरें शेयर की, उनमें एक देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की है, जबकि दूसरी तस्वीर आज रविवार (13 अगस्त) की मनोज सिन्हा की है।
दो तस्वीरों की तुलना करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कसा तंज
महबूबी मुफ्ती ने फोटो के साथ ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने साल 1949 के आसपास श्रीनगर के लाल चौक पर उत्साही कश्मीरियों के बीच तिरंगा फहाराया था, वह हाथों में तिरंगा लिए कश्मीरियों के साथ खड़े थे। जबकि 2023 में एलजी मनोज सिन्हा उसी राष्ट्रीय ध्वज को सुरक्षा कर्मियों से घिरा हुआ लेकर चल रहे हैं। उन्होंने इसके माध्यम से सुरक्षा स्थिति पर तंज कसा है।
Prime Minister Jawahar Lal Nehru with the tiranga standing tall amongst a sea of enthusiastic Kashmiris at Lal chowk Srinagar circa 1949. LG administration carrying the same national flag surrounded by a posse of security personnel in 2023. pic.twitter.com/Of3ujqGbhx
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) August 13, 2023
'राष्ट्रीय ध्वज ले जाने के लिए सुरक्षाकर्मियों की पड़ी जरूरत'
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर पलटवार करते हुए कहा कि आज प्रशासन को राष्ट्रीय ध्वज ले जाने के लिए सुरक्षाकर्मियों की जरूरत है, जबकि पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1949 में इसे लोगों के बीच ऐसा किया था।
मनोज सिन्हा ने किया पलटवार
स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित रैली में भाग लेते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीडीपी अध्यक्ष का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा कि जो लोग दावा करते हैं कि जम्मू-कश्मीर में तिरंगा उठाने के लिए कोई नहीं बचेगा, उन्हें रैली में उमड़ी भीड़ देखनी चाहिए थी। तिरंगा रैली में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया है। मनोज सिन्हा की इसी बात पर महबूबा मुफ्ती ने पंडित नेहरू की तस्वीर शेयर करते हुए तंज कसा।
'अनुच्छेद 370 हुआ निरस्त तो कोई नहीं बचेगा तिरंगा उठाने वाला'
पीडीपी अध्यक्ष ने 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से पहले कहा था कि अगर जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द कर दिया गया, तो राष्ट्रीय ध्वज उठाने वाला कोई नहीं बचेगा।
\

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।