Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्रयान-3 की सफलता पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, उमर और महबूबा ने दी बधाई; जानें क्‍या रही पॉलिटिकल प्रतिक्रिया

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 09:34 PM (IST)

    Chandrayaan 3 Landing Wishes चंद्रयान-3 की सफलता पर उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा उमर और महबूबा ने इसरो को बधाई दी है। भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने ...और पढ़ें

    Hero Image
    चंद्रयान-3 की सफलता पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, उमर और महबूबा ने दी बधाई; जानें क्‍या रही पॉलिटिकल प्रतिक्रिया

    जम्‍मू, जागरण संवाददाता। Chandrayaan 3 Landing Wishes: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चंद्रमा पर चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो, टीम चंद्रयान और पूरे अंतरिक्ष वैज्ञानिक समुदाय को बधाई दी है।

    भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा और दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि भारत चांद पर है। चंद्रयान-3 चंद्र मिशन की सफलता के लिए टीम इसरो को बधाई। यह भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कभी हार न मानने की अनुकरणीय भावना को सलाम- उमर

    उमर अब्दुल्ला ने चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह हमारे देश के वैज्ञानिकों की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। वर्ष 2019 में चंद्रयान-2 की विफलता से हताश होने के बजाय हमारे वैज्ञानिकों ने निराशा के आंसू पोंछ सफलता के लिए दृढं संकल्पित हो नए सिरे से प्रयास किया। 

    हमें सिखाया है कि असफलता असफलता नहीं है, यह सीखने लायक सबक है।आज भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया। कभी हार न मानने की अनुकरणीय भावना को सलाम।

    इसरो के वैज्ञानिकों की दृढ़ता और समर्पण के बिना यह संभव नहीं था- महबूबा

    महबूबा मुफ्ती ने इसरो को चंद्रयान-3 को सफलता पूर्व चंद्रमा पर उतारने के लिए हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का पल है, जो इसरो के वैज्ञानिकों की दृढ़ता और समर्पण के बिना संभव नहीं था।