Chandrayaan-3: जम्मू के स्कूलों में दिखाई सफल लैंडिंग, गूंजें वंदे मातरम के नारे; जोश से भर उठे स्टूडेंट्स
Chandrayaan 3 Successful Landing जम्मू-कश्मीर में भी चंद्रयान-3 को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। स्कूलों में सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण ...और पढ़ें

जम्मू, जागरण संवाददाता। Chandrayaan 3 Successful Landing: जम्मू-कश्मीर में भी चंद्रयान-3 को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। स्कूलों में सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण चलाया गया। बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों में भी खुशी नजर आई। पहले से ही लोगों की निगाहें स्क्रीन पर टिकी हुई थी।
लालचौक पर भी हुआ सीधा प्रसारण
चंद्रयान की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद बच्चों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी वंदे मातरम के नारे लगाए। जम्मू कश्मीर के लालचौक पर चंद्रयान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण हुआ।
.jpeg)
ऐसा लग रहा था, जैसे ही हम ही चांद पर पहुंच गए हैं जम्मू
गाधी नगर गर्ल्स हाई स्कूल में चंद्रयान 3 की लैंडिंग देखने पहुंची छात्राओं का कहना था कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि जैसे वे ही चांद पर पहुंच गई हैं। उन्हें चंद्रयान को चांद के ऊपर उड़ते देखना भी बहुत अच्छा लगा और उसकी लैंडिंग तो कमाल थी। हमने पहली बार चांद को इतने करीब से देखा। उनका कहना था कि वह अब चाहती हैं कि इसरो का अगला मिशन अब चांद पर किसी इंसान को भेजने का हो ताकि हम भी अमेरिका के मिशन अपोलो की बराबरी कर सकें।

वहीं रूस के मिशन के असफल होने पर इन छात्राओं का कहना था कि हमारी रुस के साथ कोई प्रतिस्पर्धा नहीं थी।अगर रूस पहले भी दक्षिणी ध्रुव पर अपना यान उतारने में सफल हाे जाता तो हमारे चंद्रयान की सफलता की खुशी तब भी कम नहीं होती।
लेकिन दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बनना हमारे पूरे देश वासियेां के लिए गर्व की बात है।वहीं इस मिशन को सफल होता देखने वाली छात्राओं का कहना था कि उन्हें इस मिशन से प्रेरणा मिली हैं। हम चाहती हैं कि आगे चलकर हम भी इसरो का हिस्सा बनें और ऐसे ही मिशन में भाग लें।

शहर के कई सार्वजनिक स्थलों पर हुआ सीधा प्रसारण
चांद पर भारत के कदम पड़ने के एतिहासिक पलों को यादगार बनाने के लिए शहर के कई सार्वजनिक स्थलों पर इसके सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी जहां लोग इन एतिहासिक पलों के साक्षी बने। नरवाल स्थित वेवमाल में भी एक बड़ी स्क्रीन पर इसका सीधा प्रसारण किया जहां सैंकड़ों लोग एक साथ चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने के साक्षी बने।
इसके अलावा शहर की कुछ संस्थाओं की ओर से भी सार्वजनिक स्थलों पर सीधे प्रसारण का प्रबंध किया गया था। शहर के कई निजी स्कूलों व टयूशन सेंटरों में भी बच्चों को चंद्रयान की साफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
लोगों में खुशी की लहर
चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर बसोहली उप जिला के लोगों में खुशी की लहर है। जैसे ही शाम के 5 बजे लोग अपने मोबाइल, टीवी पर चंद्रयान के सफल लैंडिंग की लाइव टैलिकास्ट देखने लगे। जैसे ही चंद्रयान ने सफल लैंडिंग की बसोहली में भारत माता की जय के नारे हर जगह सुनने को मिले कोई सीटी बजा कर खुशी का इजहार कर रहा था तो कोई एक दूसरे के गले मिलकर।
इसरो के विज्ञानिकों की जय के नारों से गूंज उठा
बसोहली रामलीला मैदान देर शाम को भारत माता की जय और इसरो के विज्ञानिकों की जय के नारों से गूंज उठा जैसे ही चंद्रयान 3 सफलता पूर्वक चांद पर लैंड हुआ उसी समय नगर पालिका अध्यक्ष सुमेश सपोलिया दर्जनों लोगों के साथ तिरंगा लेकर खुशी का इजहार करने लगे। 1 हर कोई खुश है कि भारत ने चांद पर अपना तिरंगा फहरा दिया।
भारत के लिए गौरव
भारत के लिये यह पल गौरव का है कि हम चांद तक पहुंच गये हैं हमारे तकनीक सबसे विकसित है और हम सब कुछ करने में सफल हैं। वीडीसी धार महानपुर सुषमा करियाल 2 चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को लेकर हमारे इसरो के विज्ञानिक बधाई के पात्र हैं उन की मेहनत और लग्न के कारण हम आज चांद तक पहुंच पाये हैं और भारत का नाम विश्व पटल पर ऊंचे शब्दों में लिखा गया है।
वीडीसी बसोहली सुषमा जम्वाल 3 चांद पर हमारे चंद्रयान ने कदम रख दिये हैं यह एक ऐसी सफलता है जिस को लेकर पिछले कई दिनों से सब इस पर आस लगाये हुए थे। हम इसरो के विज्ञानिकों को बधाई देते हैं जिन्होंने इस दुर्गम काम को सफलतापूर्वक किया है। मैंने लाइव टैलिकास्ट को देखा मुझे बहुत ही गर्व हो रहा है। डीडीसी अध्यक्ष कर्नल महान सिंह

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।