Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कौन हैं न्यायमूर्ति अरुण पल्ली? जो बने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस

    By Agency Edited By: Rajiv Mishra
    Updated: Sat, 12 Apr 2025 08:53 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति हो गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के सीनियर मोस्ट जज अरुण पल्ली को यहां का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। बता दें कि न्यायमूर्ति अरुण पल्ली जस्टिस ताशी रबस्तान का स्थान लेगें। अरुण पल्ली की नियुक्ति के बाद कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुभकामनाएं दी।

    Hero Image
    अरुण पल्ली बने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (File Photo)

    पीटीआई, जम्मू। न्यायमूर्ति अरुण पल्ली को शनिवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पल्ली न्यायमूर्ति ताशी रबस्तान का स्थान लेंगे, जिन्होंने 62 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर 9 अप्रैल को पद छोड़ दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    4 अप्रैल को कॉलेजियम ने की थी सिफारिश

    न्यायमूर्ति पल्ली की पदोन्नति की सिफारिश 4 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी। इसके अलावा, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी को केरल उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है, कानून मंत्रालय ने यह जानकारी दी। अरुण पल्ली पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के सीनियर मोस्ट जज थे। उनके नियुक्ति के केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की थी, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी।

    अर्जुन राम मेघवाल ने दी शुभकामनाएं

    केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, भारत के राष्ट्रपति ने भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अरुण पल्ली को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से जम्मू और कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हैं। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

    ये भी पढ़ें- 'अंधेरे में आप उम्मीद की किरण...', महबूबा मुफ्ती ने क्यों की स्टालिन, ममता और सिद्धरमैया की तारीफ?