Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Weather Update: वैष्णो देवी धाम पर पारा हाई, 20 जून से जम्मू समेत इन इलाकों में करवट बदलेगा मौसम

    Updated: Fri, 14 Jun 2024 07:47 AM (IST)

    Jammu Weather Update जम्मू-कश्मीर में गर्मी से हाल बेहाल है। जहां पहाड़ों इलाकों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर है। वहीं निचले इलाकों में पारा 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 20 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। वहीं दूसरी ओर ऊधमपुर में इस सीजन में पहली बार तापमान 42 तक पहुंच गया।

    Hero Image
    Jammu Weather News: कटड़ा में वैष्णो देवी भवन (संकेतात्मक चित्र)

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू में गुरुवार का दिन काफी बेचैनी भरा रहा। पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। भीषण गर्मी के बीच धूल आंधी ने जनजीवन को और परेशान किया। हालांकि, श्रीनगर का अधिकतम तापमान में कुछ कमी आई और यह 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्री-मानसून बारिश होने की संभावना

    इस बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने राहत की उम्मीद जगाई है। विभाग के अनुसार 15 से 20 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। बादल भी छाए रहेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी। प्रदेश में 20 जून को प्री-मानसून की वर्षा होने की संभावना है।

    वहीं दूसरी ओर ऊधमपुर में इस सीजन में पहली बार तापमान 42 तक पहुंच गया, लेकिन वीरवार की शाम को हल्की वर्षा होने के बाद मौसम एकदम से सुहाना हो गया। कठुआ जिले के भी पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा हुई।

    शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह अनुसार प्री मानसून वर्षा शुरू होने के बाद ही लू से राहत मिलेगी। जून महीने के अंतिम सप्ताह में मानसून जम्मू में दस्तक दे सकता है।

    जम्मू में गुरुवार को छाए रहे बादल

    मानसून के सक्रिय होने से धीरे-धीरे तापमान में भी कमी आएगी। जम्मू में गुरुवार को सुबह बादल छाए थे, लेकिन थोड़ी देर में धूल भरी आंधी बादलों को ले उड़ी। इसके बाद पूरी दोपहर में पारा चढ़ता रहा। शाम को एक बार फिर बादल छाए, लेकिन गर्म हवा के थपेड़ों में कोई नरमी नहीं आई। बूंदाबांदी हुई, किंतु यह बेअसर रही। हालांकि ऊधमपुर में वर्षा ने खासी राहत दिलाई।

    वैष्णो देवी धाम पर 40 डिग्री पहुंचा पारा

    वहीं कठुआ के पहाड़ी क्षेत्रों में भी वर्षा हुई। जम्मू में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 पार कर 40.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 23.1, गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

    यब भी पढ़ें- Reasi Terror Attack: शिवखोड़ी के श्रद्धालुओं पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 संदिग्ध हिरासत लिए गए

    मौसम का हाल

    lजम्मू में 44 डिग्री की गर्मी के बीच चली धूल भरी आंधी lकल से छाने लगेंगे बादल, कश्मीर में खूब पड़ रही गर्मी lऊधमपुर में शाम को हल्की वर्षा के बाद मौसम हुआ सुहाना