विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Weather: मेघराज ने बदला मौसम का मिजाज, दो दिनों से हो रही बारिश हुई कम, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Wed, 18 Oct 2023 02:35 AM (IST)

जिलेभर में दूसरे दिन भी मंगलवार को वर्षा जारी रही। हालांकि दोपहर बाद मौसम में सुधार होने पर लोगों को ...और पढ़ें

आज से मौसम साफ होने की संभावना (फाइल फोटो)
आज से मौसम साफ होने की संभावना (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, कठुआ। जिलेभर में दूसरे दिन भी मंगलवार को वर्षा जारी रही। हालांकि दोपहर बाद मौसम में सुधार होने पर लोगों को राहत मिली, लेकिन सुबह से दोपहर तक जारी सामान्य गतिविधियों पर आंशिक प्रभाव पडा। इस बीच तीन दिनों से हो रही वर्षा से मौसम में काफी बदलाव आ गया है। अधिकतम तापमान में दूसरे दिन भी 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री तक नीचे चला गया है।

उधर, कृषि मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना के साथ अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। हालांकि, इस दौरान बादल छाए रहने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24.0 से 29.0 और न्यूनतम तापमान 17.0 से 19.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस अवधि में एक किमी प्रति घंटा की औसत गति से उत्तर दिशा में हवा चलेगी।

इस अवधि के दौरान सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 60-90 प्रतिशत के बीच और शाम की सापेक्षिक आर्द्रता 50-80 प्रतिशत के बीच रह सकती है। बीतें दो दिन में जिला में कुल 74 एमएम वर्षा रिकॉर्ड हुई है, जिससे किसानों की बासमती की कुछ फसल को नुकसान हुआ है। जबकि मोटे धान की फसल को इतना नुकसान नहीं है, सिर्फ निचले क्षेत्र में पानी भरा है।

इस बीच कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॅा. विशाल महाजन ने किसानों को 18 अक्टूबर के बाद शुष्क मौसम देखते हुए धान की फसल की कटाई और मड़ाई जारी रखने की सलाह दी है। उन्होंने किसानों को मक्की की फसल की थ्रेसिंग करने और अनाज के फंगल संक्रमण से बचने के लिए सुरक्षित भंडारण के लिए ठीक से सुखाने को कहा है।