Jammu Kashmir Weather: जम्मू में अब बेहाल करेगी गर्मी, बीच-बीच में बारिश के भी आसार; जानें मौसम का पूरा अपडेट
जम्मू कश्मीर में गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू करेगी। जम्मू में तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि बीच-बीच में बादल छाने और बौछारों की संभावना है। जिससे कुछ राहत जरूर मिलेगी।

जम्मू, जागरण संवाददाता। जून महीने के 17 दिन बीत चुके हैं और अभी तक मौसम ने लोगों को राहत दी है। हालांकि, अब अगले हफ्ते तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। जम्मू में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अधिकतर शहरों में तापमान सामान्य के आसपास रहा। वहीं, कश्मीर में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक उछाल दर्ज किया गया।
अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह के अनुसार, अगले सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। बीच-बीच में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार रहेंगे। सोमवार शाम को कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके बाद, 20 जून को सुबह-सुबह शुष्क मौसम रहने की संभावना है और दोपहर व शाम को कुछ क्षेत्रों में बौछारें पड़ने की संभावा है।
डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि 21 से 23 जून तक खूब गर्मी पडे़गी। बीच में हल्की बौछार हो सकती है। अगले सप्ताह कश्मीर के मैदानी इलाकों में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और जम्मू के मैदानी इलाकों में 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
कहां रहा कितना तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
जम्मू 38.1 25.9
कटड़ा 34.5 22.0
बनिहाल 28.6 14.3
भद्रवाह 29.6 14.0
बटोत 28.5 16.2
श्रीनगर 31.0 16.0
गुलमर्ग 20.0 8.8
पहलगाम 26.4 9.4
काजीकुंड 30.4 13.4
कुपवाड़ा 30.6 12.2
कोकरनाग 28.6 13.1
लेह 23.0 7.9
ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 'राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2023' में पहला स्थान हासिल कर बनाई हैट्रिक

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।