Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू में बाढ़ जैसे हालात, सभी स्कूल बंद... अगले 72 घंटे रहेंगे मुश्किल भरे, हेल्पलाइन नंबर जारी

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 08:42 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। राजौरी में धरहाली और सकतोह नदियों का जलस्तर बढ़ने से स्थिति गंभीर है जिसके चलते जिला प्रशासन ने सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। आईएमडी ने अगले 72 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया।

    Hero Image
    Jammu Kashmir Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ जैसे हालात, सभी स्कूल बंद

    डिजिटल डेस्क, जम्मू। Jammu Kashmir Rain: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जहां एक ओर बारिश से जगह-जगह भूस्खलन (Jammu Kashmir Flood) हो रहा है तो वहीं, राजौरी में लगातार बारिश के बाद धरहाली और सकतोह नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। राजौरी जिला प्रशासन ने आज जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले 72 घंटे मुश्किल भरे होंगे

    आईएमडी ने अगले 72 घंटों में जम्मू संभाग और उधमपुर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। जिसमें जनता को बाढ़/भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई। सहायता के लिए प्रशासन ने कुछ नंबर भी जारी किए हैं। डीईओसी: 01992-272727, 01992-272728। पीसीआर: 01992-276915 | ईआरएसएस: 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

    जम्मू में भूस्खलन में पुलिस अधिकारी घायल

    अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एक पुलिस अधिकारी अपनी निजी कार के जम्मू के पास बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आने से घायल हो गए।

    अधिकारियों ने बताया कि प्रोबेशनरी डीएसपी सांबा में अपनी तैनाती स्थल जा रहे थे, तभी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा इलाके में बान टोल प्लाजा के पास एक सुरंग के बाहर भूस्खलन से उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि अधिकारी को बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

    यह भी पढ़ें- पांच सेकंड में भरभराकर गिरे पहाड़, वैष्णो देवी पर तीन जगह भूस्खलन से रुकी यात्रा; श्रद्धालुओं की ऐसे बची जान

    comedy show banner
    comedy show banner