Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिर बदला जम्मू-कश्मीर के मौसम का मिजाज, अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 07:28 AM (IST)

    अगले तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार-वीरवार को वर्षा और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं आज यानी सोमवार को उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहने की आशंका है। 22-23 जनवरी को भी बादल छाए रहेंगे और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

    Hero Image
    जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, जम्मू। अगले तीन दिनों तक कभी बादल छाएंगे, तो कभी वर्षा और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

    सोमवार को उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी, तो अधिकतर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के बाद घने बादल छाएंगे। 22-23 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

    कहां कितना रहा तापमान?

    रविवार को बीच-बीच में धूप निकली लेकिन अधिकतर समय बादल छाए रहे। अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। रविवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 17.1 जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- बारिश, बर्फबारी और बिजली गिरने की चेतावनी, यूपी-हरियाणा समेत इन राज्यों में बिगडे़गा मौसम

    बनिहाल का अधिकतम तापमान 11.2 जबकि न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 11.9 जबकि न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 11.4, न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 16.8, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 7.7, न्यूनतम तापमान-2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम का अधिकतम तापमान 5.4 जबकि न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान -0.2 जबकि न्यूनतम तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    हरियाणा में ठंड से मिली राहत

    वहीं, हरियाणा में बीते कई दिनों से ठंड की थर्ड डिग्री झेल रहे लोगों को रविवार को राहत मिली। सुबह के समय अच्छी धूप खिली, जो दिन भर रही। इसी कारण से लोगों ने जहां पार्कों का रुख किया। वहीं, घर के बाहर धूप में बैठे। काफी दिनों के बाद निकली यह धूप लोगों के लिए राहत भरी रही। दूसरी ओर मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी धूप खिलने के पूरे आसार हैं।

    ऐसे में अब कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद दिख रही है। कई दिनों से धुंध भरा मौसम रहा। इसी कारण से लोगों ने भी घरों में ही रहना ठीक समझा। दूसरी ओर धुंध और ठंड के चलते स्कूलों में भी दो दिनों का अवकाश कर दिया गया था।

    दूसरी ओर रविवार की सुबह भी अनुमान था कि बादल छायेंगे और दिन भर धुंध भरा मौसम रहेगा। लेकिन बाद में निकली धूप से लोगों को राहत मिली। दिन भर धूप का मौसम रहा और लोगों ने भी पार्कों में जाकर आनंद उठाया।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी में शीतलहर से ठिठुरे लोग, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी का दौर; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट