यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Encounter in Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने कई आतंकियों को घेरा
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस सेना और ...और पढ़ें

पीटीआई, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगल वाले इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने मिलकर चत्रू के कुचाल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान शुरू किया था। मिली जानकारी के अनुसार दो से तीन आतंकियों को जवानों ने घेरा है।
अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही सुरक्षा बलों की टीमें आतंकवादियों के करीब पहुंचीं, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ देर शाम तक जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में और सुरक्षा बल भेजे गए हैं ताकि आतंकवादियों को घेरा जाए और उन्हें पकड़ा या खत्म किया जाए।
