Jammu News: दो साल बाद जम्मू कश्मीर बैंक के वाल कैलेंडर का अनावरण, लोगों का इंतजार हुआ खत्म
Jammu कोविड-19 से उपजे हालात के कारण वर्ष 2020 और 2021 में जम्मू कश्मीर बैंक ने वाल कैलेंडर जारी नहीं किया था। लेकिन जनता की पुरजोर मांग पर जम्मू कश्म ...और पढ़ें

जम्मू, राज्य ब्यूरो। जनता की पुरजोर मांग पर जम्मू कश्मीर बैंक ने लगभग दो वर्ष बाद शुक्रवार को वर्ष 2023 के लिए "वाल कैलेंडर" जारी किया है। साथ ही बैंक ने ई-कैलेंडर भी जारी किया है। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेव प्रकाश ने बैंक के कॉर्पोरेट मुख्यालय में हुए समारोह में वाल कैलेंडर-2023 का अनावरण किया।
जम्मू कश्मीर में लोग हर वर्ष बैंक के वाल कैलेंडर का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं,क्योंकि यह प्रदेश की कला, संस्कृति, पर्यटनस्थलों और प्रदेश की प्रतिष्ठित नागरिकों और विभिन्न क्षेत्रों में उदयीमान प्रदेश की प्रतिभाओं पर आधारित होता है।
"कोविड के कारण वाल कैलेंडर जारी नहीं हो सका"
बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेव प्रकाश ने समारोह में आगे कहा कि- हर वर्ष कैलेंडर में शामिल की गई तस्वीरों का विषय अलग होता है। कोविड-19 से उपजे हालात के कारण वर्ष 2020 और 2021 में बैंक ने वाल कैलेंडर जारी नहीं किया था। कैलेंडर को अनावृत्त करने के बाद उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बलदेव प्रकाश ने कहा कि दो साल के अंतराल के बाद, मुझे बैंक के वाल कैलेंडर का अनावरण करने पर खुशी हुई है।
यह वाल कैलेंडर हमारे बैंक का साल भर का सबसे अच्छा ब्रांड एंबेसडर है। जेएंडके बैंक कैलेंडर ने साल दर साल अपने समृद्ध, विविध और सामयिक विषयों के माध्यम से हमेशा लोगों के दिल पर अपना अधिकार जमाया है।
ब्रांड छवि को बढ़ायेगा "वाल कैलेंडर"
वाल कैलेंडर-2023 के अनावरण समारोह में बैंक के लिए निर्धारित लक्ष्य का जिक्र करते हुए बलदेव प्रकाश ने कहा कि वर्ष 2026-27 तक अपने व्यवसाय को चार लाख करोड़ तक बढ़ाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अब से हम विभिन्न क्षेत्रों में बैंक की ब्रांड छवि को बढ़ाने के अलावा अपने उत्पादों और सेवाओं के प्रचार हेत इस अद्भुत संचार उपकरण वाल कैलेंडर का उपयोग करेंगे। नव वर्ष 2023 के लिए भी बैंक का ई-कैलेंडर-मोबाइल एप्लिकेशन के रूप लांच किया। उन्होंने कर्मचारियों को नए साल की बधाई भी दी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।