Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीडीसी चुनाव: जम्मू-कश्मीर के 310 ब्लॉक में 1382 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Thu, 10 Oct 2019 10:44 AM (IST)

    जम्मू कश्मीर व लद्दाख में बीडीसी चुनाव के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होना है। नामांकन पत्रों की जांच 10 अक्टूबर यानी आज वीरवार को होगी।

    बीडीसी चुनाव: जम्मू-कश्मीर के 310 ब्लॉक में 1382 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

    जम्मू, राज्य ब्यूरो। जम्मू कश्मीर में पहली बार होने जा रहे बीडीसी चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा जोश है। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन बुधवार को खासी गहमागहमी रही। कश्मीर केंद्रित पीडीपी, नेकां के बाद अब कांग्रेस के भी चुनाव से दूर रहने की घोषणा के बावजूद 1382 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू कश्मीर के 22 जिलों के 310 ब्लॉकों में 310 चेयरपर्सन चुने जाने हैं। राज्य में वैसे तो 316 ब्लाक हैं लेकिन छह ब्लाक में उम्मीदवार न होने के कारण वहां चुनाव नहीं हो रहा है। कश्मीर संभाग के 137 ब्लॉक में से 131 ब्लॉक में चुनाव के लिए 515 ऐसे उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिन्होंने आतंकियों की धमकियों और सियासी दलों के बहिष्कार की घोषणाओं को ठेंगा दिखाया है। सबसे ज्यादा 131 उम्मीदवार कुपवाड़ा में उतरे हैं, जबकि श्रीनगर में सबसे कम आठ उम्मीदवार चुनाव लडऩे आगे आए हैं। वहीं, जम्मू संभाग के 10 जिलों के 148 ब्लॉक में 751 उम्मीदवार सामने आए हैं। लद्दाख के 31 ब्लॉक में 116 उम्मीदवार मैदान में हैं। जम्मू जिले के 20 ब्लॉकों से 105 ने ताल ठोकी है। इनमें भाजपा के 20, कांग्रेस के पांच, पैंथर्स पार्टी का एक और 79 निर्दलीय हैं।

    प्रदेश के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जोरशोर से चली। जम्मू संभाग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना, भाजपा सांसद जुगल, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता विभिन्न जिलों में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले पार्टी उम्मीदवारों के साथ पहुंचे।

    नामांकन पत्रों की जांच आज

    जम्मू, कश्मीर व लद्दाख में बीडीसी चुनाव के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होना है। नामांकन पत्रों की जांच 10 अक्टूबर यानी आज वीरवार को होगी। वहीं उम्मीदवार अपने नाम 11 अक्टूबर को वापस ले सकते है। चुनाव प्रक्रिया पांच नवंबर तक पूरी होगी।

    • बीडीसी चुनाव को कामयाब बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 11 अक्टूबर को नाम वापस लेने के अंतिम दिन स्पष्ट हो जाएगा कि जम्मू कश्मीर व लद्दाख के 310 ब्लॉक के अध्यक्ष बनने के लिए कुल कितने उम्मीदवार मैदान में रहते हैं। - शैलेंद्र कुमार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी

    जम्मू संभाग

    ----------

            जिला        उम्मीदवार

    • जम्मू        105
    • सांबा        41
    • कठुआ      97
    • राजौरी      95
    • पुंछ          92
    • उधमपुर     66
    • रामबन      50
    • डोडा        94
    • रियासी      54
    • किश्तवाड़   69

    कश्मीर संभाग

    • कुपवाड़ा       131
    • बारामूला       110
    • बांडीपोरा       43
    • गांदरबल        37
    • श्रीनगर        8
    • बडगाम          69
    • पुलवामा         18
    • शोपियां          11
    • कुलगाम         23
    • अनंतनाग       65

    लद्दाख संभाग

    • लेह              48
    • कारगिल        68