Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में उमस भरी गर्मी जारी, कब बदलेगा मौसम? पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 07:38 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं है फिर भी पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है। जम्मू और श्रीनगर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं जहां आद्रता 74% तक पहुंच गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह के अनुसार जम्मू क्षेत्र में 2 जुलाई तक आंशिक से मध्यम वर्षा की संभावना है।

    Hero Image
    जम्मू और श्रीनगर में उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मानसून भले ही पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की वर्षा जारी है। शनिवार को भी जम्मू और श्रीनगर समेत कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। जम्मू में आद्रता 74 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि न्यूनतम 62 प्रतिशत रही। इससे वातावरण में काफी उमस महसूस हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में दो जुलाई तक आंशिक से मध्यम वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

    सुबह की आद्रता 90 प्रतिशत तक और शाम की 80 प्रतिशत तक दर्ज की जा सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, दो से आठ जुलाई तक वर्षा सामान्य रहेगी, लेकिन तापमान सामान्य से कम रह सकता है। हालांकि, भारी बारिश का सिलसिला फिलहाल शुरू नहीं हुआ है।

    फिर भी हल्की बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मानसून की पूरी सक्रियता के साथ मौसम में और अधिक बदलाव की संभावना जताई जा रही है।