Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Crime News: बांदीपोरा में मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, रोहिंग्या सहित 5 लोग गिरफ्तार

    By AgencyEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 08:47 PM (IST)

    जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में पुलिस ने मानव तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। बांदीपोरा पुलिस ने एक रोहिंग्या नागरिक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बांग्लादेश के माध्यम से रोहिंग्या महिलाओं की तस्करी कर यूटी के भीतर स्थानीय लोगों के साथ शादी की तैयारी कर रहे थे। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    Hero Image
    बांदीपोरा में मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़।

    एजेंसी, बांदीपोरा (जम्मू और कश्मीर)। बांदीपोरा पुलिस ने सोमवार को जम्मू कश्मीर में मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक रोहिंग्या नागरिक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

    बांदीपोरा पुलिस ने कहा कि मानव तस्करी के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक रोहिंग्या मंजूर आलम भी शामिल है।

    रोहिंग्या महिलाओं की तस्करी कर कराई जाती शादी

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी बांग्लादेश के माध्यम से रोहिंग्या महिलाओं की तस्करी में शामिल थे और मौद्रिक लाभ के बदले केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के भीतर स्थानीय लोगों के साथ विवाह की व्यवस्था कर रहे थे। आरोपी ने बांग्लादेश के रास्ते रोहिंग्या महिलाओं की तस्करी की और पैसे के बदले उनकी शादी यूटी में स्थानीय लोगों से कराई। इस बीच पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ें: Jammu News: पैरा तीरंदाज खिलाड़ी शीतल देवी बनी एशिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सऊदी अरब में किया गया सम्मानित