Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कश्मीर में बढ़ रहा BJP का कुनबा, 20 साल बाद वापस मिला पुराना साथी; उमर अब्दुल्ला के खिलाफ भी लड़ चुका चुनाव

    Updated: Tue, 18 Feb 2025 07:39 PM (IST)

    Jammu Kashmir Politics News जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी को संबल मिला है। 20 साल बाद फारूक गंदरबली ने पार्टी में वापसी की है। फारूक गंदरबली 1998 से 2003 तक कश्मीर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने युवाओं को साथ जोड़ भाजपा को कश्मीर में मजबूत बनाने की दिशा में बहुत काम किया है।

    Hero Image
    साल 2008 में फारूक गांदरबली ने उमर अब्दुल्ला के खिलाफ भी लड़ा था चुनाव (जागरण फोटो)

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। Jammu Kashmir Politics News: कश्मीर के गांदरबल से वर्ष 2008 में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके फारूक गांदरबली की बीस साल बाद भाजपा में घर वापसी हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को जम्मू शहर के त्रिकुटानगर स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने समर्थकों के साथ फारूक गांदरबली का भाजपा में स्वागत किया।

    फारूक गांदरबली वर्ष 1998 से 2003 तक कश्मीर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने युवाओं को साथ जोड़ भाजपा को कश्मीर में मजबूत बनाने की दिशा में बहुत काम किया है।

    'बीजेपी के समर्थन में एक नई लहर'

    गांदरबली का भाजपा में स्वागत करते हुए सत शर्मा ने कहा कि दो दशक के बाद उनका भाजपा में फिर से शामिल होना कश्मीर में भाजपा के समर्थन की एक नई लहर का प्रतीक है। यह पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की पुष्टि भी करती है।

    पार्टी कश्मीर में विकास, स्थिरता व शांति का दृष्टिकोण रखती है। कश्मीर के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व उनकी जन कल्याण की नीतियों में विश्वास जताया है।

    यही कारण है कि इस समय कश्मीर में बड़ी संख्या में लोग भाजपा के साथ जुड़ने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। यह उत्साहजनक है कि फारूक गांदरबली जैसे हमारे पुराने राष्ट्रवादी कार्यकर्ता भी घर लौट रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 10 दिन में 8 नापाक हरकतें, अचानक क्यों बौखलाया पाकिस्तान? इस वजह से LoC पर बार-बार कर रहा हमला

    ये नेता रहे मौजूद

    गांदरबली का भाजपा में स्वागत करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में संगठन महामंत्री अशोक कौल, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, विधायक युद्धवीर सेठी, अरविंद गुप्ता, वरिष्ठ नेता तिलक राज गुप्ता, प्रिया सेठी, मुश्ताक नूराबादी व अवतार कृष्ण भट्ट भी मौजूद थे।

    उन्होंने गांदबरबली व उनके समर्थकों का भाजपा में स्वागत किया। वहीं गादंरबली ने कहा कि वह मोदी सरकार की जन कल्याण की नीतियों से प्रभावित हो भाजपा में लाैटे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह अपने समर्थकों के साथ कश्मीर में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए हर संभव कार्रवाई करेंगे।

    कार्यक्रम में मुख्य लोगों को किया गया सम्मानित

    इसी बीच सत शर्मा ने एक कार्यक्रम में विशिष्ट सेवाएं देने वाले कुछ प्रमुख लोगों को भी सम्मानित किया। इनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा बनाने वाले प्रसिद्ध मूर्तिकार, रविंदर सिंह जम्वाल, साहित्यिक कार्यों के लिए स्टेट अवॉर्ड हासिल करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रोफेसर कुलभूषण मोहत्रा शामिल थे।

    वहीं संगठन की मजबूती के लिए आंध्र प्रदेश भेजे जा रहे भाजपा विस्तारक अशोक कुमार को भी इस कार्यक्रम में विदाई दी गई। भाजपा के इस कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रेम गुप्ता, विद्या मोटन, नरेश सिंह, राजेश गुप्ता, वीनू खन्ना, बलबीर राम रतन, राजिंदर शर्मा, पूर्णिमा शर्मा, राकेश महाजन, रजनी

    सेठी, प्रमोद कपाही, संजय बरू, प्रदुमन सिंह, सुनील प्रजापति, ब्रह्मजोत, मुनीश खजूरिया, नेहा महाजन, हंस राज लोरिया, रवीश मेंगी, आशा गुप्ता, जयदीप संब्याल, रविंदर सिंह बिरपुरिया, अनु गुप्ता, पुनीत गुप्ता, परमजीत पम्मी, अंकुश गुप्ता, जीत अंगराल व संजय बख्शी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- मुखबिरी से हथियार सप्लाई तक... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की मदद कर रहे थे सरकारी कर्मचारी, तीन पर सख्त एक्शन