विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कश्मीर' के लिए रेलगाड़ी... दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर दौड़ी पहली पैसेंजर ट्रेन, देखें VIDEO

By Agency Edited By: Prince Sharma
Published: Sat, 04 Jan 2025 08:03 PM (IST)

Train to Kashmir कश्मीर के लिए ट्रेन का सपना जल्द पूरा होने वाला है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक का ट्रायल आज ...और पढ़ें

दिल्ली से श्रीनगर के लिए ट्रेन सेवा जनवरी में शुरू हो सकती है (जागरण फोटो)
दिल्ली से श्रीनगर के लिए ट्रेन सेवा जनवरी में शुरू हो सकती है (जागरण फोटो)

HighLights

  1. कटड़ा से श्रीनगर की दूरी करीब 200 किलोमीटर है
  2. चिनाब और अंजी आर्च पुल दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल हैं
  3. इन पुलों पर आज पहली पैसेंजर ट्रेन का ट्रायल हुआ है

पीटीआई, जम्मू। Train to Kashmir: हिमालय और बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच से गुजरते हुए पहली ट्रायल ट्रेन शनिवार को कटड़ा-बनिहाल सेक्शन पर सफलतापूर्वक चली। इस सफल ट्रायल से कश्मीर तक रेल का सफर अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। अब कश्मीर तक रेल सेवाओं के लिए अगले सप्ताह अंतिम वैधानिक सुरक्षा निरीक्षण किया जाएगा।

रेलवे ने पिछले महीने ट्रैक के विभिन्न खंडों पर छह ट्रायल किए हैं, जिनमें भारत का पहला केबल-स्टेड रेल पुल, अंजी खाद पुल और कौरी में चिनाब पर आर्च ब्रिज इत्यादि शामिल है। चिनाब रेलवे ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है।

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (यूएसबीआरएल) के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) संदीप गुप्ता ने प्रसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा परीक्षणों के अंतर्गत हमने आज का ट्रायल किया है। हम इस ट्रायल का हिस्सा थे और हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यह सफल रहा।

सात और 8 जनवरी को होगा इंस्पेक्शन

उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त 7 और 8 जनवरी को इंस्पेक्शन और इंस्पेक्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद, आयुक्त एक रिपोर्ट पेश करेंगे जो कश्मीर के लिए ट्रेन सेवा शुरू करने पर आगे की कार्रवाई का मार्गदर्शन करेगी।

गुप्ता ने कहा कि अब तक सब कुछ ठीक रहा है। हम 75 किमी प्रति घंटे की गति से कटड़ा लौटेंगे। जब रेलवे सुरक्षा आयुक्त ट्रायल करेंगे तो उस दौरान परीक्षण 110 किमी प्रति घंटे की गति से होगा। यह टेस्ट उसी की तैयारी में है।

आज दोपहर करीब डेढ़ बजे बनिहाल पहुंची ट्रेन

कटड़ा और बनिहाल के बीच चलने वाली पहली ट्रेन ने यात्रियों को रोमांचित कर दिया। खास बात है कि यह बर्फ से ढके पहाड़ों से होकर गुजरेगी। अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन दोपहर करीब 1:30 बजे बनिहाल रेलवे स्टेशन पहुंची। उत्तरी रेलवे और निर्माण कंपनियों के अधिकारियों के साथ इस परियोजना में शामिल थे।

क्या है रेलवे पुल की खासियत

अंजी खाद पुल समुंद्र तल से 331 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। इस पुल से भी ट्रेन होकर गुजरी, यह वाकई इंजीनियरिंग का अद्भुत कारनामा है। इस पुल में 48 केबल हैं। तोरण का निर्माण 2017 में शुरू हुआ था और अब इसका स्ट्रक्चर अपने नींव स्तर से 191 मीटर ऊपर है।

यह कौरी में चिनाब पर आर्च ब्रिज के बाद दूसरा सबसे ऊंचा रेलवे पुल है, जो नदी तल से 359 मीटर ऊपर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है। यह पेरिस के एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है। अंजी खाद पुल की कुल लंबाई 473.25 मीटर है, जिसमें वायडक्ट 120 मीटर और केंद्रीय तटबंध 94.25 मीटर लंबे हैं।

यह भी पढ़ें- कितने मजबूत हैं कश्मीर के रेलवे ब्रिज? टेस्टिंग का तरीका देख हो जाएंगे हैरान; देखें इंजीनियरिंग का अद्भुत कारनामा