विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress: दीपिका ने कांग्रेस अध्‍यक्ष को भेजा इस्‍तीफा, कहा- 'मेरा औपचारिक इस्तीफा स्वीकार करें'

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Mon, 23 Jan 2023 07:09 PM (IST)

जम्‍मू कश्‍मीर की कांग्रेस प्रवक्‍ता दीपिका पुष्‍कर नाथ ने सोमवार को अपना अधिकारिक इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप ...और पढ़ें

दीपिका पुष्‍कर नाथ ने सोमवार को अपना अधिकारिक इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दिया है
दीपिका पुष्‍कर नाथ ने सोमवार को अपना अधिकारिक इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दिया है

 जम्मू, जागरण डिजिटल डेस्क। जम्‍मू कश्‍मीर की कांग्रेस प्रवक्‍ता दीपिका पुष्‍कर नाथ ने सोमवार को अपना अधिकारिक इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दिया है। दीपिका पुष्‍कर नाथ ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दो पन्ने का इस्तीफा साझा किया। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा, "श्रीमान खड़गे जी, कृपया मेरा औपचारिक इस्तीफा स्वीकार करें।"

गौरतलह है कि जम्‍मू कश्‍मीर की कांग्रेस प्रवक्‍ता दीपिका पुष्‍कर नाथ ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के घाटी में प्रवेश करने से ठीक पहले ही पार्टी का साथ छोड़ दिया था। उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा था।

ये थी इस्तीफे की वजह

दीपिका पुष्‍कर नाथ ने 17 जनवरी को कांग्रेस को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। दीपिका ने अपना इस्‍तीफा देने के बाद कहा बलात्कारियों का समर्थन करने वाले चौधरी लाल सिंह जैसे लोगों के साथ मैं मंच साझा नहीं कर सकती हूं। दीपिका के इस्तीफे की वजह पूर्व मंत्री लाल सिंह का राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अनुमति मिलना था।

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने कथित तौर पर पूर्व मंत्री लाल सिंह को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की "अनुमति" देने का फैसला किया था। इस फैसले के बाद ही दीपिका ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। गौरतलब है कि दीपिका पुष्‍कर नाथ साल 2018 में हुए कठुआ केस में पीड़िता का केस लड़ रही थी। वह पेशे से वकील थीं और कठुआ में पीड़िता को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ी थी। वहीं, लाल सिंह वो मंत्री हैं जिनपर कठुआ केस के आरोपियों का समर्थन करने का आरोप लगा था।