Jammu Crime Branch ने धोखाधड़ी के 7 मामलों में 12 के खिलाफ किया आरोप पत्र दायर; वकील, सरकारी शिक्षक और कैशियर आरोपित
जम्मू अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के सात अलग-अलग मामलों में 12 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। इन मामलों में दो करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल शामिल है। आरोपितों में एक वकील सरकारी शिक्षक और कैशियर शामिल हैं। विभिन्न मामलों में सरकारी धन का गबन नौकरी और जमीन दिलाने के नाम पर ठगी और खाते से धोखाधड़ी के आरोप हैं।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू की अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के विभिन्न सात अलग अलग मामलों में 12 आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए हैं। इनमें एक वकील, एक सरकारी शिक्षक और एक कैशियर शामिल हैं, जिन पर दो करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी और जाली दस्तावेजों का आरोप है।
आरोपितों में शामिल मैकेनिकल डिवीजन जम्मू के कैशियर स्लोकस नार निवासी ओल्ड रिहाड़ी पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी धन के गबन करने का आरोप है।
वहीं अन्य मामले में जतिंदर शर्मा और परवीन कुमार पर आरोप है कि उन्होंने खैर की लकड़ी प्रदान करने का झांसा देकर 70.20 लाख की धोखाधड़ी की।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में बाढ़-भूस्खलन से बड़ा नुकसान, 400 से ज्यादा घरों को पहुंचा नुकसान, 52 पूरी तरह से नष्ट
वहीं अशोक कुमार, राम लाल, कमल किशोर और वकील बृज मोहन पर आरोप है कि इन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जाति प्रमाण पत्र और पीआरसी प्राप्त की।
इसके अलावा स्कूल शिक्षक जमील अंजुम निवासी नारायणा मोहल्ला, जम्मू के खिलाफ रशीद मन्हास को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उससे दस लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये के सोने हड़पने का आरोप है।
इन आरोपितों के अलावा राहुल शकदर निवासी आनंद बोहड़ी के खिलाफ भी क्राइम ब्रांच ने आरोप पत्र दायर की है। राहुलन पर सरकारी दिलवाने का झांसा देकर 23 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
क्राइम ब्रांच ने आशीष दिनेश कुमार शाह निवासी बेमिना के खिलाफ भी जमीन दिलवाने के नाम पर 88.50 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन योजना की हकीकत: आजादी के 78 साल बाद भी सोदरा गांव के लोग पानी के लिए प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर
सातवें मामले में फिरदौस अहमद अहंगर और राहिल अहमद बेमिना, श्रीनगर के खिलाफ फर्जीवाड़े से शिकायतकर्ता के खाते से बड़ी राशि निकालने का आरोप है।
एसएसपी क्राइम ब्रांच बेनाम तोश का कहना है कि मामले की जांच पूरी करने के बाद क्राइूम ब्रांच ने आरोपितों के खिलाफ चालान पेश किए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।