Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माहौल बिगाड़ने की साजिश या आतंकी करतूत? तीन हिंदुओं की हत्या के बाद भड़के लोग; LG ने दिए जांच के आदेश

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 10:25 AM (IST)

    Kathua Murder Case कठुआ जिले में तीन हिंदुओं की हत्या से इलाके में तनाव है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आतंकियों की संलिप्तता की आशंका जताई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रदर्शन और राजनीति भी तेज हो गई है। सोमवार को विधानसभा में भी मुद्दा उठ सकता है। पुलिस प्रशासन मामले को आतंक से जोड़ने पर चुप्पी साधे है।

    Hero Image
    बिलावर में प्रदर्शन पर विलाप करती पीड़ित परिवार की महिला l (फोटो- जागरण)

    जागरण टीम, बिलावर/जम्मू। Jammu News: कठुआ जिले में किशोर सहित तीन हिंदुओं की हत्या के मामले (Kathua Murder Case) में लोग आक्रोश में हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हत्याकांड में आतंकियों की संलिप्तता की तरफ इशारा करते हुए शांतिपूर्ण क्षेत्र में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का षड्यंत्र बताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हत्याकांड के जांच के आदेश दे दिए हैं। रविवार को कठुआ जिले में जोरदार प्रदर्शन हुए। बिलावर, बनी में चक्का जाम रहा और व्यपारिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे।

    आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

    पुलिस प्रशासन मामले को आतंक से जोड़ने पर चुप्पी साधे है। मृतकों के स्वजन और ग्रामीणों ने हत्या के पीछे आतंकियों की करतूत बताया। तीनों शवों का बिलावर अस्पताल में पांच डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद तीनों शवों को पुलिस निगरानी में उनके घर भेज गया। सोमवार को शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं सोमवार को हत्याओं का मुद्दा विधानसभा में भी गूंज सकता है।

    जानें क्या है मामला?

    गत बुधवार को पहाड़ी क्षेत्र के गांव महडून से सैन्यकर्मी बृजेश सिंह की बरात लोहाई मल्हार में जा रही थी। दूल्हे का भाई योगेश (32 वर्षीय), चाचा दर्शन सिंह (40 वर्षीय) और उनका 14 वर्षीय भांजा वरुण बरात से आगे चल रहे थे।

    बरात रात में वधु पक्ष के घर पहुंच गई पर तीनों नहीं पहुंचे। इनकी काफी तलाश की गई। गत शनिवार को मल्हार के इशु नाले से दोपहर बाद तीनों शव बरामद होने के बाद लोग भड़क उठे और प्रदर्शन शुरू कर दिए।

    मामले पर राजनीति भी तेज

    मामले पर राजनीति भी तेज होते देख रविवार को पुलिस ने बिलावर जाने मार्ग को बंद कर दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं लाल सिंह, मनोहर शर्मा को बिलावर नहीं जाने दिया गया। विरोध में बिलावर और बनी में बाजार बंद रहे। वाहन भी नहीं चले। जगह-जगह प्रदर्शन हुए।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा सहित पार्टी के अन्य विधायक व कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के संज्ञान में हत्याओं का मामला लाया गया है।

    क्या बरात के लिए निकले वरुण ने पहनी थी उल्टी पेंट?

    मृतक योगेश सिंह के जीजा दर्शन सिंह के बड़े भाई और मृतक वरुण सिंह के पिता चंचल सिंह ने हत्याकांड पर कई सवाल खड़े किए और पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की। वरुण के पिता के अनुसार जो पुलिस अधिकारी मौत के कारण खाई में गिरकर होना बता रहे हैं।

    क्या वे बताएं कि वरुण घर से बरात के लिए उल्टी पेंट पहन कर निकला होगा। कड़ाके की सर्दी में दर्शन की कमीज क्यों उतरी थी और वह योगेश की कमर पर क्या कर रही थी। उनके भाई के शरीर पर चोटों के निशान हैं जो षड्यंत्र की तरफ इशारा कर रहे हैं।

    डीआईजी शिवकुमार शर्मा ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी। दोषी कोई भी हो किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जांच कमेटी गठित कर दी गई है। हत्याकांड के पीछे क्या कारण है, कौन है, जल्द जांच में परिणाम सामने आएंगे। अभी सबसे पहले पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने का समय है।

    तीनों लोगों की स्मृति स्मारक का होगा निर्माण- जितेंद्र सिंह

    उधमपुर-कठुआ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र ने ‘एक्स’ पर कहा कि इस मामले पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की है। गृह सचिव खुद जम्मू पहुंचे हैं, ताकि मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जा सके।

    डॉ. जितेंद्र ने एलान किया कि तीनों बलिदानी लोगों की याद में स्मृति स्मारक का निर्माण किया जाएगा। संसदीय क्षेत्र विकास निधि से यह स्मारक बनेगा। स्मारक के निर्माण की जिम्मेदारी बिलावर के हमारे जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नेता सतीश शर्मा की देखरेख में होगी। स्मारक के बारे में कठुआ के डिप्टी कमिश्नर राकेश मिन्हास को सूचित कर दिया गया है।

    ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: शादी में गए तीन लापता नागरिकों की नाले में मिली लाश, हादसा या फिर आतंकी साजिश? जांच में जुटी पुलिस