Move to Jagran APP

Surgical Strike: दिग्विजय सिंह के सवाल पर बीजेपी का कटाक्ष, रविंदर रैना ने कहा-'कांग्रेस देशद्रोहियों का समूह'

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। दिग्विजय सिंह के सवाल पर अब बीजेपी ने कटाक्ष किया है। सोमवार को भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कांग्रेस पर देशद्रोहियों का समूह होने का आरोप लगाया।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghPublished: Mon, 23 Jan 2023 08:53 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2023 08:53 PM (IST)
Surgical Strike: दिग्विजय सिंह के सवाल पर बीजेपी का कटाक्ष, रविंदर रैना ने कहा-'कांग्रेस देशद्रोहियों का समूह'
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए

जम्मू, पीटीआई। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। दिग्विजय सिंह के सवाल पर अब जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कटाक्ष किया है। सोमवार को भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कांग्रेस पर ''देशद्रोहियों का समूह'' होने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

'कांग्रेस ने एक बार फिर भारत माता की पीठ में छुरा घोंपा'

रविंदर रैना ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में बालाकोट में भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने पर कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने एक बार फिर भारत माता की पीठ में छुरा घोंपा है।"

रैना ने आगे कहा, "सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर, पार्टी ने हमारी उस बहादुर सेना और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के जवानों को अपमानित किया है जिन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में हमले करके आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया। हमारी सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाया था, लेकिन कांग्रेस हमेशा अपनी सेना पर ही सवाल करती आई है।"

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: कश्मीर से राहुल गांधी की दहाड़, कहा- 'जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा दिलाकर ही रहेगी कांग्रेस'

उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रैना ने कहा कि दुनिया ने देखा कि कैसे भारतीय सेना ने सितंबर 2016 में उत्तरी कश्मीर के उरी में एक सैन्य शिविर पर आतंकवादी हमले के बाद पीओके में आतंकी शिविरों पर हमला किया था, जिसमें 19 सैनिक मारे गए थे। भारतीय वायुसेना द्वारा 26 फरवरी, 2019 को पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में बालाकोट (पाकिस्तान) में एयर स्ट्राइक की गई थी।

'कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए'

रविंदर रैना ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगकर कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। राहुल गांधी को इस देशद्रोह के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। 1947 में देश के बंटवारे और जम्मू-कश्मीर की सभी समस्याओं के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। रैना ने कहा, "कांग्रेस देशद्रोहियों का समूह है और देश के साथ विश्वासघात उनके डीएनए में है। देश इस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगा।"

दिग्विजय सिंह ने उठाए थे सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल

जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 2019 में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार श्रीनगर से दिल्ली तक अपने कर्मियों को हवाई जहाज से ले जाने के सीआरपीएफ के अनुरोध पर सहमत नहीं हुई।

दिग्विजय सिंह ने कहा, "पुलवामा में हमारे 40 जवान शहीद हो गए। सीआरपीएफ ने प्रधानमंत्री से जवानों को एयरलिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन उन्होंने उनकी मांगे नहीं मानी। ऐसी चूक आखिर कैसे हो गई। पुलवामा हादसे में आतंकवादी के पास ३०० किलो RDX कहॉं से आई? देवेंद्र सिंह डीएसपी आतंकवादियों के साथ पकड़ा गया लेकिन फिर क्यों छोड़ दिया गया? पाकिस्तान व भारत के प्रधानमंत्री के मैत्री संबंधों पर भी हम जानना चाहते हैं।"

यह भी पढ़ें: Congress: दीपिका ने कांग्रेस अध्‍यक्ष को भेजा इस्‍तीफा, कहा- 'मेरा औपचारिक इस्तीफा स्वीकार करें'

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा, "वे सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं। वे इतने लोगों को मारने का दावा करते हैं, लेकिन कोई सबूत नहीं दिया जाता है। वे झूठ का पुलिंदा बनाकर शासन कर रहे हैं।"


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.