Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठंड की आगोश में घाटी: गुलमर्ग से भी ठंडा रहा श्रीनगर, जमने लगा पानी; पढ़ें जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 12:12 PM (IST)

    Cold Wave in Jammu-Kashmir हाड़ कंपाने वाली ठंड ने समूची घाटी को अपने आगोश में ले रखा है। शुष्क मौसम के बीच वीरवार को भी कश्मीर के लोग भीषण ठंड से बेहाल रहे और तापमान जमाव बिंदू शून्य से नीचे बना रहा। श्रीनगर न्यूनतम तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गुलमर्ग से भी ठंडा क्षेत्र रहा। 22 दिसंबर तक मौसम के मिजाज शुष्क रहने की संभावना जताई है।

    Hero Image
    ठंड की आगोश में घाटी: गुलमर्ग से भी ठंडा रहा श्रीनगर

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। Cold Wave in Jammu-Kashmir: कश्मीर में सर्दियों का सबसे ठंडा दौर चिल्लेकलां शुरू होने में करीब एक सप्ताह का समय बाकी है, लेकिन हाड़ कंपाने वाली ठंड ने समूची घाटी को अपने आगोश में ले रखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुष्क मौसम के बीच वीरवार को भी कश्मीर के लोग भीषण ठंड से बेहाल रहे और तापमान जमाव बिंदू शून्य से नीचे बना रहा।

    गुलमर्ग से भी ठंडा रहा श्रीनगर

    श्रीनगर न्यूनतम तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गुलमर्ग से भी ठंडा क्षेत्र रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम पारा -5.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। इधर, जम्मू में भी न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

    मौजूदा सर्दियों में श्रीनगर व जम्मू के लोगों से यह सबसे ठंडी रात बिताई। मौसम विभाग ने 22 दिसंबर तक मौसम के मिजाज शुष्क रहने की संभावना जताई है। इससे और ठंड बढ़ेगी, हालांकि ऊपरी पहाड़ों पर हल्की वर्षा व बर्फबारी भी हो सकती है।

    डल झील समेत घाटी जमे सभी जलस्त्रोत

    श्रीनगर व इसके साथ सटे क्षेत्रों में तड़के हल्की धुंध छाई रही। उसके बाद आसमान पर बादल छाए रहे। वहीं ठंड के चलते डल झील समेत घाटी के सभी जलस्रोत जम रहे हैं। 

    जम्मू में भी सुबह धूप तो निकली, लेकिन आकाश में बादल छाए रहने से ज्यादा राहत नहीं मिली। इस बीच, पहलगाम में न्यूनतम तापमान -5.8 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में -3.8 व कुपवाड़ा में -4.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। बता दें कि 40 दिन का चिल्लेकलां 21 दिसंबर से शुरू हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा तापमान; पढ़ें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    कहां कितना रहा तापमान?

    घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

    दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि बारामूला जिले के प्रसिद्ध रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather: घाटी में आज पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी के आसार, अगले सप्ताह से मैदानी इलाकों में ठंड की मार