Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu : चिनार एन्क्लेव गली का निर्माण शुरू, लोगों ने ली राहत की सांस - फोटो सहित

    By Lokesh Chandra MishraEdited By:
    Updated: Fri, 17 Sep 2021 07:05 PM (IST)

    बलोरिया ने कहा कि सड़क निर्माण क्षेत्र की लंबे समय से मांग थी जो अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    Hero Image
    इस निर्माण कार्य को लगभग 6 लाख रुपये की लागत से जम्मू नगर निगम की देखरेख में किया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, जम्मू : भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने गंग्याल के चिनार एन्क्लेव में गली और नालियों के निर्माण कार्य शुरू किया। इस निर्माण कार्य को लगभग 6 लाख रुपये की लागत से जम्मू नगर निगम की देखरेख में किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बलोरिया ने कहा कि सड़क निर्माण क्षेत्र की लंबे समय से मांग थी जो अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम जम्मू के लोगों को टिकाऊ विकास प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए बलोरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने सेवा और समर्पण अभियान शुरू किया है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 7 अक्टूबर को 20 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसे देखते हुए भाजपा पार्टी ने इस अभियान को 7 अक्टूबर तक चलाने का फैसला लिया है।

    उन्होंने कहा कि इस अभियान में रक्तदान शिविर, नरेंद्र मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम इस अभियान के तहत आयोजित किए जाएंगे। बलोरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीस साल का यह सफर वाकई में सेवा और समर्पण का प्रतीक है। सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। उनके द्वारा शुरू की गई हर एक योजना गरीब के लिए वरदान साबित हो रही है। स्थानीय लोगों ने इस कार्य को प्राथमिकता से करने के लिए बलोरिया का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर निगम के एइइ खालिद इकबाल, रंजीत सिंह, सुरजीत कुमार, सुनील शर्मा, अभिनंदन शर्मा, यश राज, जुगल किशोर, देव राज शर्मा, राजेंद्र चौधरी, आदित्य शर्मा, स्वर्ण सिंह मौजूद थे।