विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu-Kashmir Earthquake: फिर हिली धरती, आधी रात को कटरा में महसूस किए गए भूकंप के झटके

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Wed, 14 Jun 2023 04:49 AM (IST)

Jammu-Kashmir Earthquake इससे पहले जम्मू डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद ने जम्मू कश्मीर सरकार से आग्रह ...और पढ़ें

Jammu Kashmir Earthquake: 2.20 बजे कटरा में भूकंप आया।
Jammu Kashmir Earthquake: 2.20 बजे कटरा में भूकंप आया।

जम्मू-कश्मीर, एजेंसीः मंगलवार की रात 2.20 बजे जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 (4.3 Richter Scale Earthquake) मापी गई। इससे पहले मंगलवार दोपहर में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

झटके इतने तेज थे कि घरों में टंगे सामान तक गिरने लगे, कई घरों, दफ्तरों और अस्पतालों में दीवारें तक गिरने लगीं। डोडा में कुछ इमारतों में क्रेक हो गया।

मुआवजे की मांग हुई

जम्मू डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद ने जम्मू कश्मीर सरकार से आग्रह किया है कि डोडा जिले में आए भूकंप से प्रभावित लोगों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है सरकार को प्रभावित लोगों को मुआवजा देना जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें रहने के लिए वैकल्पिक आवासीय सुविधा दी जाए। आजाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोगों तक पहुंच बनाएं और उनका सहयोग करें।

कांग्रेस की जम्मू कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल ने डोडा जिले में आए भूकंप में जानी नुकसान ना होने पर राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा कि भूकंप से पचास से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है। सरकार को प्रभावित परिवारों को मुआवजा देना चाहिए।