अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं में भारी गिरावट, आखिर क्या है वजह?
जम्मू से अमरनाथ यात्रा जारी है हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। भगवती नगर आधार शिविर से 2324 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ जिसमें महिलाएं और साधु-साध्वियां शामिल थे। 3 जुलाई से शुरू हुई इस यात्रा में अब तक 3.60 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। शिवलिंग पिघलने से दर्शनार्थियों की संख्या घटी है।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। बाबा अमरनाथ यात्रा की अवधि बीतने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी आना शुरू हो गई है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से आज शनिवार को 2,324 तीर्थ यात्रियों 24वां जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ।
इनमें 377 महिलाएं और 51 साधु-साध्वियां शामिल थे। यह तीर्थयात्रा 38 दिनों तक चलेगी, जो 3 जुलाई से शुरू हुई है और अब तक 3.60 लाख से अधिक तीर्थयात्री गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।
बालटाल मार्ग के जरिए यात्रा करने के लिए 741 तीर्थ यात्री 34 वाहनों में रवाना हुए तो पहलगाम मार्ग के जरिए यात्रा करने के लिए 1,583 तीर्थयात्री 58 वाहनों में पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए। शाम को जत्थे अपने अपने गंतव्य तक पहुंच गए।
यात्रा के आधार शिविर भगवती नगर पहुंच कर जत्थे में शामिल होने के अलावा भी श्रद्धालु सीधे ही बालटाल व पहलगाम पहुंच कर भी यात्रा कर रहे हैं। इस बीच प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के पिघलने के कारण पिछले कुछ दिनों से यात्रा के लिए दर्शन करने वालों की संख्या में कमी देखी जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।