Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए 6597 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था रवाना, यात्रियों का उत्‍साह बरकरार

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Tue, 04 Jul 2023 12:22 PM (IST)

    Amarnath Yatra 2023 अमरनाथ यात्रा के लिए 6597 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था रवाना हुआ है। बालटाल के रास्ते 2122 और पहलगाम के रास्ते से 4475 श्रद्धालु य ...और पढ़ें

    Hero Image
    अमरनाथ यात्रा के लिए 6597 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था रवाना, यात्रियों का उत्‍साह बरकरार

    जम्मू, राज्य ब्यूरो: श्री बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 6597 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था जम्मू के यात्री निवास भगवती नगर से आज सुबह मंगलवार को पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। बालटाल के रास्ते 2122 और पहलगाम के रास्ते से 4475 श्रद्धालु यात्रा पर गए। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का निरंतर उत्साह बढ़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रद्धालु सीधे ही पहलगाम व बालटाल पहुंच कर यात्रा पर हो रहे रवाना

    बालटाल के रास्ते से रवाना हुए श्रद्धालुओं के जत्थे में 1681 पुरुष, 421 महिलाएं, 18 बच्चे, 2 साधु शामिल थे। वहीं पहलगाम रास्ते के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं के जत्थे में 3294 पुरुष, 1008 महिलाएं, 15 बच्चे, 158 साधु शामिल थे। भगवती नगर यात्री निवास में आने के अलावा बढ़ी संख्या में श्रद्धालु सीधे ही पहलगाम व बालटाल पहुंच कर यात्रा पर रवाना हो रहे हैं।

    पहला जत्‍था हुआ था 30 जून को रवाना

    बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए पहला जत्था तीस जून को रवाना हुआ था। यात्रा एक जुलाई से शुरू हुई है जो 31 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी। यात्रा शुरु होने से अब तक मौसम मेहरबान बना हुआ है। जिससे यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। बढ़ी संख्या में श्रद्धालु करंट पंजीकरण करवा कर यात्रा पर जा रहे हैं। अब तक भगवती नगर जम्मू से 24162 श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना किए जा चुके हैं।