Women's Junior Asia Cup: दीपिका की हैट्रिक, भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराया
महिला जूनियर एशिया कप मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया को 5-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट के इतिहास में मलेशिया पर भारत की लगातार तीसरी जीत है। टीम ने इससे पहले 2015 में 9-1 और 2023 में 2-1 से जीत दर्ज की थी। बांग्लादेश को रविवार को 13-1 से हराने के बाद भारत को मलेशिया के विरुद्ध शुरुआती गोल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका की हैट्रिक गोल से गत चैंपियन भारत ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए सोमवार को यहां महिला जूनियर एशिया कप मुकाबले में मलेशिया को 5-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट के इतिहास में मलेशिया पर भारत की लगातार तीसरी जीत है। टीम ने इससे पहले 2015 में 9-1 और 2023 में 2-1 से जीत दर्ज की थी।
वैष्णवी फालके ने किया गोल
बांग्लादेश को रविवार को 13-1 से हराने के बाद भारत को मलेशिया के विरुद्ध शुरुआती गोल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इस दौरान मलेशिया की रक्षापंक्ति भारत के प्रयासों को लगातार विफल कर रही थी। मैच के दूसरे हाफ में वैष्णवी फालके (32वां मिनट) के गोल के बाद भारतीयों ने गोल की झड़ी लगा दी।
Breaking the deadlock with pure brilliance! 🌟 Vaishnavi's stunning first goal against Malaysia set the tone for an electrifying match. What a moment! 🔥🏑#HockeyIndia #IndiaKaGame #WomensJuniorAsiaCup24
.
.
.@CMO_Odisha @IndiaSports @Media_SAI @sports_odisha @FIH_Hockey… pic.twitter.com/18rd6idkKF
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 9, 2024
दीपिका ने ली हैट्रिक
दीपिका (37वें, 39वें, 48वें) ने लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक लगाई जबकि टीम के लिए एक अन्य गोल कनिका सिवाच (37वें) ने किया। दीपिका छह गोल के साथ टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर है। इस जीत से भारत छह अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। चीन के भी छह अंक हैं, लेकिन वह बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर है।
𝒫𝐿𝒜𝒴𝐸𝑅 𝒪𝐹 𝒯𝐻𝐸 𝑀𝒜𝒯𝒞𝐻🏆
Deepika delivered an extraordinary performance in the Junior Women’s Asia Cup 2024, scoring a brilliant hat-trick against Malaysia. 🔥🇮🇳
#PlayerOfTheMatch #IndiaKaGame #HockeyIndia #JuniorWomensAsiaCup24
.
.
.@CMO_Odisha @IndiaSports… pic.twitter.com/NaNeDe5kH3
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 9, 2024
10वें मिनट में मिला पेनल्ट कॉर्नर
भारत को खेल का पहला पेनल्टी कॉर्नर 10वें मिनट में मिला, लेकिन मलेशिया ने अच्छा बचाव किया। नतीजा वही हुआ जब चार मिनट बाद भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, क्योंकि उनके विरोधियों ने मौजूदा चैंपियन को पहले दो क्वार्टर में कोई सफलता नहीं मिलने दी।
लगातार दागे गोल
32वें मिनट में मलेशियाई डिफेंस में सेंध लगाई जब वैष्णवी ने पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक बदल दिया। दीपिका ने इसी जुनून के साथ पांच मिनट बाद बढ़त दोगुनी कर अपनी टीम को मुकाबले में मजबूती से आगे कर दिया और भारत ने इसका फायदा उठाते हुए 2-0 से बढ़त बना ली।
Dominance on Display 🇮🇳🔥
Team India secured a resounding 5-0 victory against Malaysia in their second match of the Junior Women’s Asia Cup 2024🏆
The defending champions are on a winning streak, showcasing skill, teamwork, and determination.
Let’s keep the momentum going💪✨… pic.twitter.com/pjn7j23kJg
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 9, 2024
पहला फील्ड गोल किया
मलेशियाई खिलाड़ियों का आत्मविश्वास तेजी से कम होने के कारण कनिका ने स्थिति का फायदा उठाया और कुछ मिनटों के बाद उनकी रक्षा में सेंध लगाकर 37वें मिनट में मुकाबले में भारत के लिए तीसरा गोल कर दिया। यह प्रतियोगिता का पहला फ़ील्ड गोल था। 39वें मिनट में भारत को एक और गोल मिला। इसके 9 मिनट बाद ही दीपिका ने एक और गोल कर हैट्रिक पूरी की। दीपिका महिला जूनियर एशिया कप में अब तक 6 गोल कर चुकी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।