IND vs BAN Hockey: भारत ने जूनियर महिला एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश को हराया, 13-1 से दी मात
IND vs BAN Women Junior Asia Cup 2024 भारत ने विमेंस जूनियर एशिया कप 2024 में बांग्लादेश को बुरी तरह हराया। भारत ने एकतरफ मुकाबला बांग्लादेश पर 13-1 से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुमताज खान के चार गोल के अलावा कनिका सिवाच और दीपिका की हैट्रिक लगाई और टीम को एकतरफा जीत दिलाई।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुमताज खान के चार गोल के अलावा कनिका सिवाच और दीपिका की हैट्रिक की मदद से गत चैंपियन भारत ने रविवार को यहां महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में बांग्लादेश को 13-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। क्रिकेट में मिली हार का भारतीय महिला हॉकी टीम ने हिसाब चुकता कर दिया।
पूल ए के मैच में विजेता टीम के लिए मुमताज (27वें, 32वें, 53वें, 58वें), कनिका (12वें, 51वें, 52वें), दीपिका (7वें, 20वें, 55वें), मनीषा (10वें), ब्यूटी डुंग डुंग (33वें) और उप कप्तान साक्षी राणा (43वें) ने गोल दागे जबकि बांग्लादेश की ओर से ओरपिता पाल (12वें) ही एकमात्र गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं। भारत ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और आराम से जीत दर्ज की।
Full-Time Update
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 8, 2024
An electrifying performance by the Girls in Blue! 🔥
India secured a massive 13-1 victory over Bangladesh in their tournament opener at the Junior Women’s Asia Cup 2024! 💥 #HockeyIndia #IndiaKaGame #INDvBAN #WomensJuniorAsaiCup24
.
.
.@CMO_Odisha… pic.twitter.com/frVDx7SPCt
पहले क्वार्टर से ही भारत ने बनाया दबदबा
भारत ने पहले ही क्वार्टर में 3-1 की बढ़त बना ली थी। भारत के लिए पहला गोल दीपिका ने दागा। वहीं, बांग्लादेश के लिए एक मात्र गोल अर्पिता पाल ने किया। भारतीय टीम ने इस बढ़त को आखिरी तक बनाए रखा और हर मिनट के साथ ही फासला भी बढ़ता गया। भारत ने दूसरे क्वार्टर में दो गोल दागे थे। भारत ने पहले और दूसरे के बाद तीसरे क्वार्टर में भी शानदार प्रदर्शन किया।
चौथे क्वार्टर में दागे पांच गोल
तीसरे क्वार्टर में कुल तीन गोल दागे गए। साक्षी राणा और मुमताज ने इस क्वार्टर में गोल किए। टीम इंडिया ने चौथे और आखिरी क्वार्टर में कमाल ही कर दिया। भारत ने आखिरी क्वार्टर में कुल पांच दनादन गोल दागे। मुमताज ने कुल चार गोल किए। वहीं, कनिका ने 3 और दीपिका ने भी 3 गोल दागे। मनीषा, डुंग और साक्षी राणा के नाम एक-एक गोल रहा।
अगले मुकाबले में मलेशिया से टक्कर
भारत सोमवार को अपने दूसरे ग्रुप गेम में मलेशिया से भिड़ेगा। टीम यहां अपना खिताब बचाने के अलावा अगले साल चिली के सैंटियागो में होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने की भी आशा कर रही है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीम को वर्ल्ड कप में सीधे प्रवेश मिलेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।