Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hockey World Cup 2023 में भारत के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कोच Graham Reid ने दिया इस्तीफा, कहा- 'अब समय आ गया'

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Mon, 30 Jan 2023 05:53 PM (IST)

    हॉकी विश्व कप 2023 (Hockey World Cup 2023) में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख कोच ग्राहम रीड ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि ओडिशा में खेले गए हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई।

    Hero Image
    Indian Men's Hockey team head coach Graham Reid Resigns।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Indian Men's Hockey team head coach Graham Reid Resigns।हॉकी विश्व कप 2023 (Hockey World Cup 2023) में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख कोच ग्राहम रीड ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि ओडिशा में खेले गए हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब टीम इंडिया के हेड कोच Grahim Reid ने इस्तीफा दे दिया है। रीड के अलावा विश्लेषण कोच ग्रेग क्लार्क और वैज्ञानकि सलाहकार मिशेल डेविड पेम्बरटन ने भी इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही इन तीनों के इस्तीफे को हॉकी इंडिया ने स्वीकार भी कर लिया है

    Hockey World Cup में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के कोच ने दिया इस्तीफा

    दरअसल, हॉकी विश्व कप 2023 के समापन के एक दिन बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष को भारतीय हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड ने इस्तीफा दे दिया और उनका इस्तीफा अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने स्वीकार कर लिया। ग्राहम ने इस्तीफे के बाद कहा, ''अब समय आ गया है कि मैं हट जाउं और अगले प्रहंधन को शासन सौंप दूं। भारतीय टीम और हॉकी इंडिया के साथ काम करना सम्मान और सौभाग्य की बात है और मैंने इस शानदार यात्रा के हर पल का आनंद लिया। मैं टीम को शुभकामनाएं देता हूं''

    Hockey World Cup 2023 में ऐसा रहा भारत का हाल

    हॉकी विश्व कप 2023 में टीम इंडिया 9वें स्थान पर रही। टीम इंडिया पूल डी में शामिल थी, जिसमें उसने 3 मैच खेले। इस दौरान 2 मैचों में भारत ने जीत हासिल की। जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस पूल में इंग्लैंड टॉप पर रही। इंग्लैंड ने 3 में से 2 मैच जीते। लेकिन उसके कुल गोल्स ज्यादा थे।

    क्रॉसओवर मुकाबले में टीम इंडिया को 12वीं रैंकिंग की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हारकर खिताब की रेस से बाहर होना पड़ा। उस मैच में दोनों टीमों के गोल पहले 3-3 की बराबरी पर थे, जिसके चलते मुकाबला शूटआउट में गया था। शूटआउट में न्यूजीलैंड ने 5-4 से जीत हासिल की।

    अगर टूर्नामेंट के फाइनल मैच की बात करें यह जर्मनी और बेल्जियम के बीच खेला गया। यह मैच फुल टाइम तक 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। लेकिन के बाद जर्मनी ने शूटआउट में जीत हासिल की।

    यह भी पढ़ें:

    FIH Hockey World Cup 2023: जर्मनी ने वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम को रौंदा, खिताब जीतकर स्‍पेशल क्‍लब में की एंट्री

    comedy show banner