Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    FIH World Rankings: भारतीय पुरुष टीम को रैंकिंग में हुआ नुकसान, नीदरलैंड्स का शीर्ष पर कब्‍जा बरकरार

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 08:21 PM (IST)

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मंगलवार को जारी एफआइएच विश्‍व रैंकिंग में एक स्‍थान का नुकसान हुआ है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम चौथे स्‍थान पर खिसक गई है। भारतीय पुरुष टीम के 2761 रैंकिंग अंक हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम 2215 अंक के साथ नौवें स्थान पर है। नीदरलैंड्स का पुरुष और महिला दोनों रैंकिंग्‍स में शीर्ष स्‍थान पर कब्‍जा बरकरार है।

    Hero Image
    भारतीय पुरुष हॉकी टीम चौथे स्‍थान पर खिसकी

    प्रेट्र, नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को जारी एफआइएच विश्व रैंकिंग में एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर खिसक गई, जबकि हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाली जर्मनी की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के 2761 रैंकिंग अंक हैं। उसने पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर पेरिस ओलंपिक में जगह बना ली थी और इस कारण ओलंपिक क्वालीफायर्स में हिस्सा नहीं लिया।

    यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा भारतीय हॉकी टीम, ये रहा पूरा कार्यक्रम

    नीदरलैंड्स (3060 अंक) पहले की तरह शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद बेल्जियम (2848 अंक), जर्मनी, भारत और ऑस्ट्रेलिया (2757 अंक) का नंबर आता है।

    महिलाओं की रैंकिंग में पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही। भारतीय टीम 2215 अंक के साथ नौवें स्थान पर है। महिला वर्ग में भी नीदरलैंड्स (3422) शीर्ष पर काबिज है। उसके बाद अर्जेंटीना (2827), जर्मनी (2732), ऑस्ट्रेलिया (2678), बेल्जियम (2499), इंग्लैंड (2304), स्पेन (2244) और चीन (2226) का नंबर आता है।

    यह भी पढ़ें: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को हराया, कप्तान हरमनप्रीत ने हासिल की खास उपलब्धि