Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Paris Olympics 2024: न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा भारतीय हॉकी टीम, ये रहा पूरा कार्यक्रम

    भारत को पूल बी में न्यूजीलैंड बेल्जियम ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के साथ रखा गया है। पूल ए में नीदरलैंड जर्मनी ग्रेट ब्रिटेन स्पेन फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। 27 जुलाई से 2 अगस्त तक पूल मैच होने के बाद क्वार्टर फाइनल 4 अगस्त को होंगे। सेमीफाइनल 6 अगस्त को होंगे। इसके बाद 8 अगस्त को स्वर्ण पदक और कांस्य पदक के मैच होंगे।

    By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Wed, 06 Mar 2024 06:31 PM (IST)
    Hero Image
    Hockey India team न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा अपने अभियान की शुरुआत।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक 2024 अभियान की शुरुआत शनिवार, 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। भारत को पूल बी में न्यूजीलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के साथ रखा गया है। पूल ए में नीदरलैंड, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब हो कि 27 जुलाई से 2 अगस्त तक पूल मैच होने के बाद, क्वार्टर फाइनल 4 अगस्त को होंगे। सेमीफाइनल 6 अगस्त को होंगे। इसके बाद 8 अगस्त को स्वर्ण पदक और कांस्य पदक के मैच होंगे।

    पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष हॉकी में भारत का कार्यक्रम

    • शनिवार, 27 जुलाई: भारत बनाम न्यूजीलैंड
    • सोमवार, 29 जुलाई: भारत बनाम अर्जेंटीना
    • मंगलवार, 30 जुलाई: भारत बनाम आयरलैंड
    • गुरुवार, 1 अगस्त: भारत बनाम बेल्जियम
    • शुक्रवार, 2 अगस्त: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

    टोक्यो ओलंपिक में ऐसा रहा था भारत का प्रदर्शन

    टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन यादगार रहा था। भारतीय टीम ने 41 साल के अंतराल के बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीता था। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारत ने कांस्य पदक मैच में जर्मनी को 5-4 से हराया था। इस मैच में भारत शुरुआत में 1-3 से पीछे चल रहा था।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 'खबर सुनते ही वह टूट गया था...' राजकोट टेस्ट में किस इमरजेंसी के कारण घर चले गए थे अश्विन, पत्नी ने किया खुलासा

    इन खिलाड़ियों ने किया था शानदार प्रदर्शन

    सिमरनजीत सिंह (2 गोल), हरमनप्रीत सिंह और रूपिंदर पाल सिंह ने गोल करके भारत की वापसी कराई थी। इसके बाद ओलंपिक में पदक जीतने का लंबा इंतजार खत्म किया था। हाल ही में, मनप्रीत ने ढाई साल पहले टोक्यो में भारत के शानदार अभियान को याद किया। उन्होंने इसे अपने शानदार करियर की सबसे खास स्मृति बताया।

    यह भी पढे़ं- भारतीय महिला हॉकी कोच शापमैन ने दिया इस्तीफा, कुछ दिन पहले लगाया था भेदभाव का आरोप